Doordrishti News Logo

एमपी से चाचा भतीजी को अगवा कर लाया सराय में दुष्कर्म

बिना नंबरी एफआईआर पर जोधपुर में केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमपी से चाचा भतीजी को अगवा कर लाया सराय में दुष्कर्म। शादी करने का झांसा देकर एमपी से जोधपुर आई एक युवती ने अपने रिश्ते के चाचा के खिलाफ रेलवे स्टेशन के सामने एक सराय के कमरे में दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया है। मामला गुमशुदगी और बरामदगी के बाद दिए बयानो के आधार पर दर्ज कराया। पुलिस ने एमपी पुलिस से मिली बिना नम्बरी एफआईआर पर मामला किया है।

इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई ने इशारों में परिजनों से की बात

सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि कुछ समय पूर्व उसके रिश्ते के एक चाचा उसको बहला फुसलाकर जोधपुर लेकर आया और यहां पर स्टेशन रोड पर स्थित सराय के एक कमरे में प्रवास के समय उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसको अकेली छोडकर भाग छूटा।

इसी दौरान युवती के परिजनों ने युवती के घर से लापता होने पर संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी थी। पुलिस और परिजनों ने यहां पर आकर युवती को दस्तयाब कर अपने साथ लेकर गए और वहां पर युवती के दिए बयानों के आधार पर वहां पर बिना नम्बरी एफआईआर दर्ज कर अग्रिम जांच और अंनुसंधान के लिये जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट को भेजी। घटनास्थल से संबंधित सरदारपुरा पुलिस थाना में उक्त मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

Related posts:

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026