साइबर क्राइम रोकने के लिए बनेगा कॉर्डिनेशन सेंटर: डीजीपी

1930 हेल्प लाइन की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साइबर क्राइम रोकने के लिए बनेगा कॉर्डिनेशन सेंटर: डीजीपी। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा ने कहा कि साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए प्रदेश में साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर बनेगा। इसके अलावा 1930 हेल्प लाइन की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। जिससे ऑपरेटर अधिक से अधिक कॉल अटेंड कर सकें।

डीजीपी आज यहां जोधपुर रेंज आईजी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम नियंत्रण के लिए प्रदेश स्तर पर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर बनने जा रहा है। अब हमने ड्रग्स का काम करने वालों के संपत्तियां जब्त करना भी शुरू कर दी है। इसके लिए एएनटीएफ सक्रिय है। इसकी चौकियां भी काम कर रही हैं। लगभग हर दिन एक कार्रवाई की जा रही है।

ड्रग्स को लेकर मुख्यमंत्री बहुत गंभीर है। इस पर नियंत्रण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जोधपुर पुलिस रेंज अपने आप में महत्वपूर्ण है। इसका बहुत बड़ा हिस्सा अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ा है। इसकी अपनी अलग चुनौतियां है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश भर में वाहन दुर्घटना रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

2014 से पहले लोगों के मन में था अविश्वास का माहौल: शेखावत

उन्होंने कहा कि काम में सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है। बढ़ते साइबर अपराध के सवाल पर महानिदेशक ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण चुनौती है। इसको लेकर सरकार ने हमें लगातार संसाधन उपलब्ध करवाए हैं। इस कड़ी में साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर बनने जा रहा है। जिसे साइबर फ्रॉड पर नियंत्रण किया जा सकेगा।

मुख्यालय से साइबर क्राइम से निपटने के लिए भी हमें टूल्स मिले हैं। प्रत्येक साइबर थाने को आधुनिक टूल्स दे रहे हैं। इसके अलावा 1930 हेल्प लाइन की क्षमता बढ़ाई जा रही है। जिससे ऑपरेटर अधिक से अधिक कॉल ले सके। उन्होंने बताया कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने के लिए भी इन दिनों मिसिंग बच्चों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts:

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026