Doordrishti News Logo

विद्यालय में कम्प्यूटर लैब का उद्धघाटन

जोधपुर,विद्यालय में कम्प्यूटर लैब का उद्धघाटन। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विशिष्ट पूर्व शास्त्री नगर के वरिष्ठ व्याख्याता अर्जुन राम ने बताया कि भामाशाह व समाजसेवी श्याम कुंभट ने विद्यार्थियों के लिये कम्प्यूटर शिक्षा के लिए 12 कम्प्यूटर,फर्नीचर व प्रिंटर स्कूल के कम्प्यूटर लैब के लिए भेंट किया। जिसका उद्धघाटन भामाशाह श्याम कुंभट, राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, विधायक जोधपुर शहर अतुल भंसाली, स्थानीय पार्षद नरेश जोशी,पार्षद योगेश व्यास, माया भंसाली,प्रधानाचार्या व UCEEO वीणा पुरोहित, मोटिवेशनल स्पीकर राघव शर्मा, विमलराज सिंघवी, कपिल मिर्धा के सानिध्य में किया।

यह भी पढ़ें – महिलाएं खरीददारी के बहाने 6 जोड़ी पायजेब चोरी कर गई

इससे पूर्व भी भामाशाह श्याम कुंभट ने विद्यालय का प्रवेश द्वार निमार्ण करवाकर स्थानीय विद्यालय को समर्पित किया। विधायक अतुल भंसाली ने भामाशाह व समाजसेवी श्याम कुंभट द्वारा शिक्षा, चिकित्सा व सामाजिक क्षेत्र में योगदान की सराहना की। उन्होंने विधायक कोष से विद्यालय कक्षों का निर्माण करवाने की घोषणा की।

समाजसेवी कुंभट अपनी आय का 80 फीसदी हिस्सा समाज व शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित करते हैं। उनके द्वारा स्थानीय विद्यालय में दसवीं बोर्ड परीक्षा में 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर पीयूष सेजु व 91.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर प्रिया वर्मा को ग्यारह-ग्यारह हजार की राशि प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय विकास के लिए विमलराज सिंघवी ने एक लाख की राशि की सहयोग की घोषणा की। कार्यक्रम में कुंभट,सुरेंद्र राज मेहता,अमितभंडारी व स्थानीय विद्यालय स्टॉफ अजय कुमार शर्मा, अंकित,ओमी व्यास, नीलम पुरोहित, चांदनी शर्मा,रेखा चौहान,पूर्णिमा पालीवाल,नीता भाटी,रामदयाल सारण, उमराव कंवर,ममता खत्री,हेमलता शर्मा, अंजली मेहता,सीमा देवी,सरोज अवस्थी, बृजलता पाराशर,भवानी सिंह, गजेश सांखला उपस्थित थे। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मीना बोहरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन किस्तुर राम सजाड़ा ने किया।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026