Doordrishti News Logo
  • पुलिस पहुंची, एफएसएल टीम कर रही जांच,
  • शहर में फैली सनसनी

जोधपुर, शहर के रातानाडा इलाके में आज सनसनी फैल गई। यहां सूर्या ट्वीन टॉवर के एक फ्लैट में रहने वाले कपड़ा व्यापारी ने अपनी पत्नी व दो बेटियों की हत्या के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रथम दृष्टया मामला हत्या और आत्महत्या का लग रहा है। कारण अभी सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि व्यापार में घाटा हो सकता है। फिलहाल पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर मुआयना करने के साथ ही एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। मृतक की घंटाघर में कपड़े की दुकान बताई जाती है।

रातानाडा कपड़ा व्यापारी फंदा लगाया

पुलिस ने बताया कि रातानाडा इलाके में सूर्या ट्वीन टॉवर के एक फ्लैट संख्या 201 में दीनदयाल अरोड़ा का परिवार रहता था। दीनदयाल घंटाघर में कपड़े का कारोबार करने के साथ ही फाइनेंस के काम से भी जुड़ा हुआ था। आज सुबह घर में कोई हलचल नहीं होने और बाहर नहीं निकलने पर पड़ौसियों को अंदेशाा हुआ। तब उनके निकट के रिश्तेदारों से संपर्क कर बुलाया गया। इस पर वे वहां पहुंचे। बाद में पुलिस को भी सूचना दी गई। दरवाजा अंदर से बंद था तब उसे तोड़क़र प्रवेश किया गया। घर में दीनदयाल फंदे पर लटका मिला। पास में ही उसकी पत्नी 42 साल की सरोज, दो बेटिया 13 साल की हीरल और पांच साल की थानवी के शव पड़े थे। पास में ही गोलियां मिली। आशंका है कि यह नींद की हो सकती है या जहरीली भी। प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ कि पत्नी व बच्चियों की गला घोंट कर हत्या के बाद खुद दीनदयाल फंदे पर लटका था।

रातानाडा कपड़ा व्यापारी फंदा लगाया

पुलिस उपायुक्त पूर्व भुवन भूषण यादव, एडीसीपी भागचंद, एसीपी दरजाराम सहित एफएसएल टीम वहां पहुंचे गई। फिलहाल पुलिस मौका स्थल पर साक्ष्य जुटाने के साथ ही गहन जांच कर रही है। मामले को हत्या और आत्महत्या से जोड़ कर देखा जा रहा है। पुलिस आस पास के लोगों से भी इनके बारे में जानकारी जुटा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026