जोधपुर, शहर के निकट डांगियवास कस्बे में रहने वाले बाइक सवार युवक को पत्थरों से लदे एक ट्रक चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया।

डांगियावास पुलिस थाने के एएसआई देवाराम ने बताया कि कस्बा क्षेत्र का रहने वाला 27 साल का गणपत पुत्र चंद्राराम जाट अपनी बाइक लेकर डांगियवास क्षेत्र से ही निकल रहा था। तब संभवत: किसी पत्थरों से लदे एक ट्रक के चालक ने उसे चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। एएसआई देवाराम ने बताया कि उसके चचेरे भाई सुखदेव जाट की तरफ पर मामला दर्ज किया गया। वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026