Doordrishti News Logo

महामंदिर और बासनी में अवैध गैस रिफ्लिंग पकड़ा

कई सारे गैस सिलेण्डर के साथ तीन लोग गिरफ्तार

जोधपुर,शहर में अवैध गैस कारोबार के चलते हुए कांड के बाद पुलिस की कार्रवाई कारोबारियों पर जारी है। महामंदिर और बासनी में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई को अंजाम देते हुए कई सिलेण्डरों को जब्त किया है। बासनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग पर कार्रवाई करते हुए 23 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। एक ऑटो भी जब्त किया है। इसके साथ ही गैस रिफिलिंग में प्रयुक्त किए जाने वाले सामान और इलेक्ट्रॉनिक कांटे को भी जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान एसीपी चक्रवर्ती सिंह,बासनी थाना अधिकारी पाना चौधरी सहित जाब्ता मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें- बासनी उद्योग में 210 कृषि पाइप चोरी

रसद विभाग को दी सूचना

इधर इस कार्रवाई की सूचना देने के बाद भी रसद विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में रसद विभाग की कार्य प्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे पहले भी बासनी थाना पुलिस ने रात दो बजे अवैध गैस भरने पर कार्रवाई की थी। उस दौरान भी सूचना देने के 8 घंटे बाद भी रसद विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। आज हुई कार्रवाई के दौरान भी रसद विभाग की टीम को सूचना दी गई लेकिन टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिस सिलेंडर जब्त कर थाने ले आई।

23 सिलेण्डर्स को जब्त किया गया, दो अरेस्ट

एसीपी चक्रवर्ती सिंह ने बताया बासनी थाना क्षेत्र में अवैध गैस भरने को लेकर सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि एक व्यक्ति ऑटो में अवैध गैस रिफिलिंग कर रहा था। मौके पर 23 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसमें कुछ खाली और कुछ भरे हुए थे। इसके अलावा अन्य सामान भी जब्त किया गया। शहर में अवैध गैस रिफिलिंग को लेकर हुए हादसे के बाद भी अवैध काम बंद नहीं हो रहा है। रसद विभाग के कार्रवाई करने के दावों के बीच कई जगह अवैध रूप से गैस भरने का काम जारी है। एसीपी पूर्व देरावर सिंह के सुपरविजन में राजीव नगर ए में अवैध गैस रिफ्लिंग का कारोबार पकड़ कर एक आरोपी पप्पाराम विश्रोई को मौके से गिरफ्तार कर सिलेण्डर्स को जब्त किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026