सांगरिया बंद के बीच बाइक लेकर भागे युवक से अवैध डोडा पोस्त बरामद
जोधपुर, शहर के बासनी हलके में सांगरिया में कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर बंद आहूत किया गया था। बाजार बंद था। तब एक युवक बंद बाजार के बीच से अपनी गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस को युवक संदिग्ध लगने पर पीछा कर पकड़ा गया। उसके पास से तलाशी लिए जाने पर अवैध रूप से डोडा पोस्त बरामद किया गया। उसके पास से 1.400 ग्राम डोडा पोस्त मिला।
थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि बंद के बीच में एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। तब उसे पीछा कर पकड़ा गया। युवक लूणी तहसील के फींच निवासी ओमाराम विश्रोई की तलाशी लिए जाने पर उसके पास से एक किलो चार सौ ग्राम पीसा हुआ अवैध डोडा पोस्त मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस बनाया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

