आईजी एमएल गर्ग का तीन दिवसीय दौरा सम्पन्न

रेंज आईजी विकास कुमार ने भी लिया सीमा का जायजा

जोधपुर(डीडीन्यूज),आईजी एमएल गर्ग का तीन दिवसीय दौरा सम्पन्न। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के हमले के बाद पश्चिमी राजस्थान की 1000 किलोमीटर सीमा पर सतर्कता बरती जा रही है। पश्चिमी राजस्थान की जैसलमेर बाड़मेर सीमा पर विशेष चौकसी के मद्देनजर दो आईजी की आपसी समन्वय में रेंज आईजी विकास कुमार व बीएसएफ आईजी एमएल गर्ग ने सीमा का दौरा कर जायजा लिया और समीक्षा की।

इसे भी पढ़िएगा – इस वर्ष हेल्थ कोर्सेज में प्रवेश परीक्षा से

उन्होंने सीमा क्षेत्र के सभी जिलों में बीएसएफ के अधिकारियों से फीडबैक लिया। आईजी विकास कुमार ने जैसलमेर बाड़मेर के अलावा गुजरात की सीमा से सटे जिलों में भी फीडबैक लिया। गुजरात से सटी पाकिस्तान सीमा को ध्यान में रखकर हर तरह से सतर्कता बरती जा रही है।

एमएल गर्ग,महानिरीक्षक फ्रंटियर मुख्यालय बीएसएफ जोधपुर का श्रीगंगानगर से जैसलमेर तक लगी भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा का तीन दिवसीय दौरा 26 अप्रैल को सम्पन्न हुआ। इस दौरे में महानिरीक्षक ने जैसलमेर एवं बीकानेर जिलों से लगी सीमा चौकियों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

महानिरीक्षक जैसलमेर जिले से लगी सीमा चौकियों पर पहुँचे, उसके बाद सेक्टर मुख्यालय जैसलमेर में जिले की सभी सुरक्षा एजेंसीयों एवं स्थानीय प्रशासन के साथ वर्तमान हालातों को देखते हुए एक समीक्षा मीटिंग ली। मीटिंग के दौरान वर्तमान सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये।

इस दौरान विकास कुमार भारतीय पुलिस सेवा, महानिरीक्षक, जोधपुर रेंज ने भी बैठक को संबोधित किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस बैठक में विदुर भारद्वाज,उप महानिरीक्षक,योगेन्द्र सिंह राठौर, उप महानिरीक्षक तथा पुलिस व प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इसके बाद एमएल गर्ग,सेक्टर मुख्यालय बीकानेर पहुँचे जहाँ बीकानेर एवं श्रीगंगानगर जिलों की सभी सुरक्षा एजेंसीयों एवं स्थानीय प्रशासन के साथ मीटिंग कर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की तथा स्थानीय पुलिस अधिकारियों, जिला प्रशासन और सीमा सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात कर सीमा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया एवं निर्देश दिये।

दौरे के अवसर पर एमएल गर्ग, महानिरीक्षक,सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के लिए मुस्तैद एवं कटिबध्द है और बल सीमा पर हर चुनौती को नाकाम करने के लिए सक्षम है।

इस अवसर पर स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सीमा सुरक्षा बल के उपमहानिरीक्षक विदुर भारद्वाज तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। स्थानीय खुफिया एंजेसीयों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।


बधाई संदेश व अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026