मास्क नहीं तो टोकेंगे-कोरोना को रोकेंगे

मास्क नहीं तो टोकेंगे-कोरोना को रोकेंगे

जोधपुर,शहर के रातानाडा स्थित कृष्ण मंदिर की महिला मंडली व मंदिर ट्रस्ट द्वारा “मास्क नहीं तो टोकेंगे – कोरोना को रोकेंगे” के अभियान पर पावटा चौराहा पर 806 मास्क वितरित किये। मंदिर पुजारी हरिभाई गोस्वामी के नेतृत्व में घर से सड़क पर बिना मास्क आने जाने वाले लोगों को पहले गुड़ खिलाकर माला पहना कर फिर मास्क नहीं तो टोकेंगे-कोरोना को रोकेंगे के संदेश के साथ मास्क पहनाए।

मास्क नहीं तो टोकेंगे-कोरोना को रोकेंगे

मंदिर ट्रस्टी राजेन्द्र सिंह सोलंकी के अनुसार इस अभियान के मुख्य स्लोगन थे

1. अपनों का रखें ध्यान, दो गज दूरी मास्क ही पहचान।

2. मास्क उतार कर बातें करोगे, तो बाकी बातों हॉस्पीटल में करोगे।

3. मास्क बोझ नहीं बचाव है।

4. जन्म से लगाकर बुढापे की उम्र तक का मास्क फ्री।

5. वेक्सीन के साथ-साथ मास्क भी जरूरी।
अनेक स्लोगन की तख्तियां व बैनर लगाकर रोज अलग-अलग चौराहों पर जाकर मास्क वितरण कर रहे हैं। इस अभियान में मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष इन्द्र सिंह सांखला, महिला मंडली अध्यक्ष शारदा चौधरी, रामस्वरूप भाटी, विरेन्द्र देवड़ा,अशोक भाटी(वार्ड पार्षद) गोपाल खत्री, भूपेन्द्र भाटी, राम प्रजापत, सागर कच्छवाहा, महेन्द्र सांखला, विजय बोराणा, नारायण सीरवी आदि का सहयोग रहा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts