Doordrishti News Logo

जयपुर, प्रदेश में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को निःशुल्क वैक्सीनेशन के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई आर्थिक सहयोग की अपील पर आईएएस एवं आरएएस अधिकारियों ने पहल करते हुए मुख्यमंत्री सहायता कोष-कोविड वैक्सीनेशन अकाउंट में अंशदान देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री को आईएएस एसोसिएशन की ओर से मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने तीन दिन तथा आरएएस एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष शाहीन अली खान ने दो दिन का वेतन देने के निर्णय से अवगत कराया। गहलोत ने उनकी इस पहल को सराहते हुए कहा कि संकट के इस समय में प्रदेश वासियों की जीवन रक्षा सर्वाेपरि है। इस दिशा में हर वर्ग का सहयोग राज्य सरकार के कोविड प्रबंधन के प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बैंक खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जयपुर सचिवालय शाखा में खोला गया है, जिसकी खाता संख्या 40166914665 और आईएफएससी कोड SBIN0031031 है। सहयोगकर्ता इस विवरण के साथ नकद, चैक एवं इलेक्ट्राॅनिक माध्यम से इस खाते में सहयोग राशि हस्तान्तरित कर सकते हैं। इस खाते में प्राप्त दान राशि का प्रयोग केवल युवा वर्ग को निःशुल्क टीकाकरण के लिए किया जाएगा।

ये भी पढ़े :- कोरोना की चिंताजनक स्थिति पर गहन मंथन

गहलोत ने कहा कि रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए सरकार चिकित्सा संसाधनों में किसी तरह की कमी नहीं रख रही है, लेकिन संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लोगों का वैक्सीनेशन जल्द से जल्द होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर बड़ी घातक है। इसमें युवा, बच्चे एवं गर्भवती महिलाएं भी बड़ी संख्या में संक्रमित हो रही हैं। इसके चलते राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों की जीवनरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य में इस आयु वर्ग (युवा पीढ़ी) के लिए लगभग 2500 करोड़ रुपये वहन करते हुए निःशुल्क टीकाकरण की घोषणा की है और 1 मई से प्रदेश में टीकाकरण प्रारंभ भी हो गया है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री सहायता कोष के अन्तर्गत Raj CMRF COVID VACCINATION ACCOUNT में स्वैच्छिक सहयोग करें ताकि कोविड की इस गंभीर चुनौती का हम सफलतापूर्वक सामना कर पाएं।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026