पति व ससुर गिरफ्तार दूसरे दिन उठाया शव
ममता दहेज हत्या का मामला
जोधपुर(डीडीन्यूज),पति व ससुर गिरफ्तार दूसरे दिन उठाया शव।माता का थान थाना क्षेत्र में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली विवाहिता का शव परिजनों ने बुधवार को ले लिया। मामले में पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसको लेकर दहेज हत्या का मामला भी दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस ने मृतका के पति व ससुर को हिरासत में लिया है।

इसे भी पढ़ें – मेले में तीन लोगों के गले से सोने की चेन-फूल चोरी
माता का थान एसएचओ भंवरसिंह जाखड़ ने बताया कि बनाड़ के नांदड़ा खुर्द में करणी विहार कॉलोनी निवासी हनुमान प्रसाद गौड़ पुत्र बाबूलाल की ओर से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया गया कि उसकी बहन ममता की शादी वर्ष 2021 में माता का थान के निकट मदेरणा कॉलोनी निवासी वासुदेव गौड़ के साथ हुई थी।
इस विवाह से ममता के एक बेटा है लेकिन,ससुर सुरेश,सास लक्ष्मी,जेठ विमल व जेठानी पुष्पा लंबे समय से ममता को प्रताडि़त कर रहे थे। इसी के चलते वर्ष 2023 में ममता की ओर से दो बार पुलिस कंट्रोल रूम में घरेलू हिंसा की शिकायत भी की थी। तब पुलिस ने ससुराल वालों को समझाते हुए चेतावनी भी दी थी।
रविवार को ससुराल वाले ममता के दो वर्षीय बेटे को चुराकर बनाड़ में रहने वाले ममता के जेठ विमल के यहां ले गए। जब इसका पता चला तो ममता ने इसकी शिकायत अपने पति वासुदेव से की,तो उसने भी ममता को धमकाया और गालियां दी। इस घटना से ममता इतनी आहत हो गई कि 24 मार्च की रात करीब तीन बजे उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
इसके बाद भी ससुराल वालों ने ममता के चचेरे भाई अभिषेक को सुबह 8.30 बजे सूचना दी कि ममता रात तीन बजे से दरवाजा नहीं खोल रही है। अभिषेक ममता के ससुराल पहुंचा और अनहोनी से आशंकित होकर उसने अपने पिता को इस बारे में बताया। इसके बाद परिवादी व उसके चाचा भी ममता के ससुराल पहुंचे। वहां पहुंचने पर आरोपियों ने पीहर पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी,तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया, लेकिन पीहर पक्ष ने पुलिस को रिपोर्ट देकर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव उठाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पति वासुदेव को हिरासत में ले लिया, लेकिन पीहर पक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा।
बुधवार को पुलिस ने ससुर को भी हिरासत में लेकर अन्य आरोपियों के बारे में विस्तृत जांच कर निष्पक्ष कार्यवाही का भरोसा दिया,तब कहीं जाकर वे माने। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

