मेले में तीन लोगों के गले से सोने की चेन-फूल चोरी
जोधपुर(डीडीन्यूज),मेले में तीन लोगों के गले से सोने की चेन-फूल चोरी। शहर के राजीव गांधी नगर पुलिस थाना क्षेत्र दंताला भाखर चौखा गांव में तीन दिन पहले माताजी मेले में शातिर ने तीन लोगों के गले से सोने की चेन और फूल आदि को चोरी कर लिया।
इसे भी पढ़िए – विडो महिला को प्रेमजाल में फांस कर ब्लैकमेलिंग
एक पीडि़त ने इस बाबत राजीव गांधी नगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से अब आभूषण चुराने वाले की पहचान के साथ तलाश में जुटी है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि काली घाटी चौखा के रहने वाले रघुनाथराम पुत्र गुमनाराम माली ने यह रिपोर्ट दी है।
रिपोर्ट में बताया कि 22 मार्च को दंताला भाखर चौखा में माताजी का मेला था। तब मेले में काफी संख्या में लोगबाग आए हुए थे। अत्यधिक भीड़ के बीच में किसी शातिर ने उसके गले से सोने की चेन उड़ा ली। इसके अलावा दो अन्य लोगों के गले से चेन व फूल उड़ा लिए गए। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम पड़ताल की जा रही है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

