कैफे में चल रहा था हुक्काबार,13 लोगों के खिलाफ कोटपा में कार्रवाई
जोधपुर,शहर की रातानाडा पुलिस ने कैफे में हुक्काबार पकड़ा। यहां पर 13 लोगों के खिलाफ कोटपा एक्ट में कार्रवाई की गई। थानाधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि सूचना पर द मिहिर बाग कैफे एंड रेस्टोरेंट पर दबिश दी गई। यहां पर आने वाले युवकों को हुक्का पिलाया जा रहा था। इस पर कैफे चलाने वाले रोल चांदावता मेड़ता सिटी के नारायण गुर्जर के खिलाफ केस बनाया गया।
ये भी पढ़ें- जोधपुर बुलाकर 14 लाख लूटने वालों में शरीक स्थानीय आरोपी लगा हाथ
यहां से पुलिस ने 14 फ्लेवर, 20 हुक्का,17 हुक्का पाइप,पॉट प्लेट,13 चिलम,दो चिमटी,चार बंद पैकेट प्लास्टिक हुक्का जब्त किए गए। संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। जुर्माना राशि के रुप में 26 सौ रुपए वसूले गए। 13 लोगों के खिलाफ कोटपा एक्ट में कार्रवाई की गई। इसी कैफे में अवैध रूप से शराब भी मिल रही थी। जिस पर धनाउ बींजासर बाड़मेर निवासी गेनाराम पुत्र गुणेशाराम मेघवाल को पकड़ा गया। यहां से पुलिस ने बीयर और अवैध शराब जब्त की।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

