Doordrishti News Logo

जोधपुर बुलाकर 14 लाख लूटने वालों में शरीक स्थानीय आरोपी लगा हाथ

जोधपुर बुलाकर 14 लाख लूटने वालों में शरीक स्थानीय आरोपी लगा हाथ

  • भोपाल के व्यापारी से लूट का मामला
  • हरियाणा की मेवात की गैंग सक्रिय
  • अन्य बदमाशों की सरगर्मी से तलाश जारी
  • फर्जी फर्म खोलकर व्यापारियों को बुलाते थे

जोधपुर,भोपाल के एक व्यापारी को जोधपुर बुलाकर 14 लाख की लूट की वारदात करने के मामले का पुलिस ने आज खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह लोग गैंग के रूप में काम करते हैं। पुलिस अब अन्य बदमाशों की सरगर्मी से तलाश में लगी है। आरोपी व्यापारी को जोधपुर बुलाते फिर सूने स्थान या जंगल में ले जाकर लूटपाट करते। छोडऩे के लिए फिरौती भी मांगते थे। आरोपी सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम,टेलीग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर अपनी फर्म से स्क्रैप, एल्युमीनियम व प्लास्टिक माल को बेचने का झांसा देकर बुलाते थे। लूटपाट की वारदात अंतरराज्यीय मैवात गैंग द्वारा की गई है।

ये भी पढ़ें-बस से ससुराल पहुंची महिला को घर छोड़ने के बहाने फार्म हाउस पर रेप

कुड़ी थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया है कि 30 जनवरी को मकान नंबर 12 सैयद नगर, नरेला संकरी, पीपलानी,  भोपाल, मध्यप्रदेश निवासी व्यवसायी अरशद अली खान पुत्र अहमद जंग ने थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसकी भोपाल जिले में गोविन्दपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जकरिया एंटरप्राइजेज के नाम से ट्रांसफार्मर बनाने की कंपनी है। 19 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक वाट्सऐप मैसेज आया था, जिसमें ट्रांसफार्मर बनाने के पार्ट्स का कच्चा माल सीट उपलब्ध कराने का संदेश था, साथ ही माल की फोटो भी थी। जिस पर उसने उक्त नंबर पर संपर्क किया तो उसे माल दिखाने के लिए जोधपुर बुलाया गया।

अगले दिन 20 जनवरी को व्यवसायी माल देखने व खरीदने के लिए जोधपुर आ गया। 21 जनवरी को व्यवसायी को गोरा होटल के पास बुलाया गया, जहां से एक बिना नंबरी बोलेरो गाडी में उसे बैठाकर सूनसान जंगल में ले गए और वहां पर पहले से मौजूद चार-पांच अन्य लोग उसे एक खंडहरनुमा कमरे में ले गए और वहां पर उसे डरा-धमकाकर 14 लाख रुपए लूट लिए। लूट के शिकार व्यवसायी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें- हैडकांस्टेबल निलंबित,तीन पुलिस कर्मियों को थाने से हटाया

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ व डीसीपी पश्चिम गौरव यादव ने लुटेरों को जल्द से जल्द पकडने के निर्देश दिए। जिसके बाद एडीसीपी पश्चिम हरफूल सिंह व एसीपी बोरानाडा जयप्रकाश अटल के निकट सुपरविजन में कुड़ी भगतासनी थानाप्रभारी सुमेरदान के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

टीम में शामिल एसआई विश्राम मीना, हैड कांस्टेबल मनसुखराम व प्रेम चौधरी, कांस्टेबल रामनिवास, धीरज मीना, शैतानाराम, चैनाराम व साइबर सेल के कांस्टेबल जगदीश ने तकनीकी साधनों के माध्यम से व मुखबिर तंत्र के आधार पर पता लगाया कि उक्त वारदात मैवात गैंग के सरगना ने स्थानीय व्यक्ति की सहायता से अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस टीम ने मामले में मूलत: पाली जिले के सोजत सिटी स्थित चामडिया हाल मकान नंबर 16, महावीर नगर, सांगरिया, बासनी निवासी केवलचंद्र पुत्र नारायणलाल प्रजापत को गिरफ्तार किया है।

कई राज्यों के व्यापारियों को लूटा

अब तक जांच में सामने आया कि गैंग के लोग अलग अलग राज्यों के व्यापारियों से 30-35 लाख की लूट कर चुके है। मेवात की यह गैग अन्तराज्यीय है। जो कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी है।

ऑनलाइन जानकारी जुटाते

जांच में पता लगा कि गैंग के लोग ऑन लाइन स्क्रैप व्यवसायियों का पता लगाकर बाद में वाटसएप कालिंग या मैसेज भेजते थे। बाद में बातों से झांसे मेें लेते थे। फिर बाजार मूल्य से कम कीमत में माल का झांसा देते थे। स्थानीय व्यक्ति केवलचंद से संपर्क कराकर वे उसे सूने स्थान पर ले जाते। केवलचंद जगहों से परिचित होने पर उन्हें सूने स्थानों पर ले जाता है।

ये भी पढ़ें- मणिपुर की युवती से शादी का झांसा देकर पांच साल तक यौन शोषण

फर्जी सिमें और फर्जी बैंक खातों का लगा पता

थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि जांच में यह भी पता लगा कि यह लोग फर्जी सिमों का उपयोग करने के साथ बैंकों में फर्जी तरीके से खाते खुलवाते फिर रकम को जमा करवाते थे। फर्जी खातों के संबंध में पता लगाया जा रहा है। वारदात के बाद सिम और मोबाइल को फेंक देते है।

सरगना करता आधार कार्ड में मोबाइल नंबर चेंज

इस गैंग का सरगना किसी आधार कार्ड पर अंकित मोबाइल नंबर को चेंज कर देता है और फिर नई सिम उठाता है। नई सिम के लिए फर्जी नंबर अंकित कर दिया जाता है। उससे फिर बैंक एकाउंट खुलवाया जाता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026