Doordrishti News Logo

घर-घर घट स्थापना,माता के दर्शनों को उमड़े भक्तजन

शारदीय नवरात्र शुरू

  • मेहरानगढ में लगा श्रद्धालुओं का तांता
  • शाम को डांडिया उत्सव की धूम

जोधपुर,देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना और खुशहाली के लिए मनाया जाने वाला शारदीय नवरात्र पर्व आज से शुरू हो गया है। सुबह शुभ मुहूर्त में घर-घर घट स्थापना हुई। लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की।

नवरात्र शुरू होने के साथ ही मेहरानगढ में मां के भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर में लोगों की भीड़ देखी गई। इस बार दर्शन लाभ का समय शाम पांच बजे तक ही रखा गया है। दुर्ग में माता के दर्शन के लिए पुलिस और जिला प्रशासन की तरफ से चौकचौबंद बंदोबस्त किया गया है। आज शाम से ही शहर में गरबा महोत्सव की धूम भी शुरू हो गई।

शारदीय नवरात्र का पर्व आज से शुरू हो गया है। सुबह विभिन्न शुभ मुहूर्तों में मां की थापना की गई। घर-घर में मां की स्तुति आरंभ हुई। कई लोगों ने व्रतोपवास रखा है,तो कईयों ने अखंड व्रत भी रखा है। सुबह से ही घरों के साथ मेहरानगढ में दुर्गा चालीसा पाठ करने के साथ हवन यज्ञ आरंभ कर दिया गया है। दुर्गा सप्तचंडी पाठ का स्त्रोत किया जा रहा है।

house-to-house-installation-devotees-gathered-to-see-the-mother

मेहरानगढ में चार सौ पुलिस कर्मी तैनात

मेहरानगढ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस की तरफ से चार सौ पुलिस कर्मियों की तैनाती रखी है। जिसमें एसीपी से लेकर कांस्टेबल तक ड्यूटी पर तैनात हैं। भक्तों को लाइन रह कर दर्शन करवाए गए। महिला पुरूषों की अलग-अलग लाइनें लगाई गई।

यातायात की विशेष व्यवस्था

दुर्ग में आने वाले भक्तों के लिए तीन और चार पहिया वाहनों के लिए वन-वे बनाया गया है। सिर्फ दुपहिया वाहनों को ही आने जाने की छूट प्रदान की गई। वाहनों की व्यवस्था आगामी चार अक्टूबर तक इसी तरह रहेगी। दुर्ग में आने वाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन नागौरी गेट से किला रोड होकर मेहरानगढ तक पहुंच सकते हैं।दुपहिय वाहन भी नागौरी गेट, विद्याशाला और सूरसागर की तरफ आ जा सकते हैं।

शाम को मेहरानगढ दुखांतिका की बरसी पर पुष्पाजलि

शहर में शाम को ही मेहरानगढ दुखांतिका पर दिवंगत 216 लोगों को मेहरानगढ दुखांतिका परिवार मंच की तरफ से श्रद्धासुमन एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। बरसी का यह कार्यक्रम जालोरी गेट चौराहा पर हुआ।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस में पकड़ी अवैध शराब

February 23, 2026

जन्मदिवस पर देहदान का संकल्प लेकर पेश की अनुकरणीय मिशाल

February 23, 2026

भगवान झूलेलाल का चेटीचंड मेला 20 मार्च को

February 23, 2026

आईआईटी ने खोजा मानव शरीर का प्रोटीन जो खतरनाक बैक्टीरियल बायोफिल्म को रोक सकता है

February 23, 2026

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026