महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन अनेक रोगों का कारण
जोधपुर, आज की व्यस्ततम जीवन शैली और फास्टफूड के प्रचलन से हार्मोनल इनबैलेंस की समस्या बहुत आम होती जा रही है और विशेष कर महिलाएं ऐसी समस्याओं से ग्रसित होने पर भी प्रायः इनका इलाज करवाने में कोताही बरतती हैं या अधिकतर वे इस बात को साझा ही नहीं करती।
आरोग्य भारती अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका झाबक ने बताया कि इस दृष्टि से आरोग्य भारती महिला महानगर शाखा की ओर से ऑनलाईन मातृ शक्ति निरामया कार्यक्रम का अगस्त माह से निरंतर आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिला चिकित्सकों एवं योग प्रशिक्षकों के द्वारा महिलाओं को घर बैठे स्वास्थ्य समस्याओं से निजात दिलाने के लिए यह वार्षिक कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें 18 दिसंबर को आरोग्य भारती शाखा की ओर से प्रातःकालीन सत्र का आयोजन किया गया जिसमें प्रो बीपी नागौरी ने लाइफस्टाइल मेडिटेशन एवं स्वास्थ्य को लेकर उपयोगी व्याख्यान प्रस्तुत किया।
इसी क्रम में शाम को ऑन लाइन विख्यात योग प्रशिक्षिका सविता वर्मा ने पीसीओडी एवं पीसी एस की समस्या दूर करने के लिए अनेक प्रकार के आसनों की प्रायोगिक ज्ञान के माध्यम से जानकारी देते हुए हार्मोनल असंतुलन को दूर करने के लिए अनेक प्रकार के प्राणायाम की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का संचालन आरोग्य भारती महिला महानगर प्रमुख डॉ. मोनिका वर्मा ने किया इस कार्यक्रम में राजस्थान के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

