दो रेस्टोरेंट में हुक्काबार पकड़ा, परोसी जा रही थी अवैध शराब
जोधपुर,दो रेस्टोरेंट में हुक्काबार पकड़ा, परोसी जा रही थी अवैध शराब। शहर की देवनगर पुलिस ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड प्रथम पुलिया पर दो रेस्टोरेंट पर रेड दी। जहां अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्काबार को पकड़ा। एक रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब भी ग्राहकों को परोसी जा रही थी। इस बारे में दो प्रकरण देवनगर थाने में दर्ज हुए हैं।
यह भी पढ़ें – संभागीय आयुक्त एवं ज़िला कलक्टर ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देवनगर थाने के एसआई चमनाराम ने चौहाबो प्रथम पुलिया पर रास कैफे पर रेड दी। यहां पर अवैध रूप से हुक्काबार के साथ अवैध रूप से शराब भी परोसी जा रही थी। पुलिस ने यहां से चार हुक्का सेट के साथ 12 बीयर की बोतल बरामद की है।
इस बारे में भिंचरों की ढाणी उत्तेसर लूणी निवासी दिनेश जाट के खिलाफ कोटपा में केस दर्ज किया गया।
इसी तरह एसआई महावीर सिंह ने भी प्रथम पुलिया पर ही एक अन्य रेस्टोरेंट पर दबिश दी। जहां से एक हुक्का सेट जब्त कर संचालनकर्ता खिरजा बालेसर निवासी तुभार भाटी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

