Doordrishti News Logo

खड़ी बोलेरो में पीछे से घुसे बाइक सवार की मौत

बारिश के चलते हुए हादसा

जोधपुर,खड़ी बोलेरो में पीछे से घुसे बाइक सवार की मौत। शहर के निकट बनाड़ क्षेत्र में सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह खड़ी बोलेरो में अपनी बाइक लेकर पीछे से घुस गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल लाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। वक्त घटना बारिश हो रही थी और सडक़ पर पानी भी था। पिता ने इस बारे में बनाड़ थाने में मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें – रीट में दी थी दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा,अब पकड़ा

बनाड़ थाने के एसआई राजूराम ने बताया कि गुजरों का बास बनाड़ निवासी 22 वर्षीय अनिल पुत्र ओम प्रकाश प्रजापत अपनी बाइक लेकर बनाड़ से निकल रहा था। तब उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़ी एक बोलेरो में घुस गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई।

एसआई राजूराम ने बताया कि वक्त घटना बारिश हो रही थी और सडक़ पर पानी भी था। इस बारे में उसके पिता ओमप्रकाश प्रजापत की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026