Doordrishti News Logo

सर्वब्राह्मण महासभा के दशाब्दी समारोह में पंडित जोशी का सम्मान

जोधपुर,सर्वब्राह्मण महासभा के दशाब्दी समारोह में पंडित जोशी का सम्मान। नई दिल्ली के शहादरा स्थित अग्रवाल वैश्य धर्मशाला में सर्व ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय पंजीकृत दिल्ली द्वारा दशाब्दी समारोह का आयोजन किया गया। दशाब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सर्व ब्राह्मण महासभा राजस्थान इकाई के प्रदेश अध्यक्ष पंडित एसके जोशी का सम्मान किया गया। पंडित एसके जोशी को पुष्प हार व शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह समारोह सर्व ब्राह्मण महासभा के 10 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किया गया था। समारोह के बाद आमसभा भी रखी गई।

ये भी पढ़ें- रिमझिम बारिश में शहर के शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकारी अध्यक्ष अशोक शर्मा,सुभाष वत्स,आचार्य विक्रमादित्य,अनिल बत्रा,महामंत्री पंडित राम कुमार शर्मा,कोषाध्यक्ष योगेश गौतम,पंडित राजेश ओझा, महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर नीति शर्मा व पंडित विजय कौशिक आदि ने ब्राह्मण समाज के हितों के लिए कार्य करने और सर्व ब्राह्मण महासभा को पूरे देश में फैलाने का कार्य करने का बीड़ा उठाया।

ये भी पढ़ें- मारवाड़ पर बने चक्रवात से टूट कर बरस रहे बादल

राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पंडित एसके जोशी ने बताया कि सर्व ब्राह्मण महासभा देश में सनातन संस्कृति को बनाए रखने के लिए हर संभव ब्राह्मणों को आगे लाने का कार्य करेगी। जोशी ने बताया कि राजस्थान में सर्व ब्राह्मण महासभा की इकाई ने जो हेल्पलाइन जारी की थी उस हेल्पलाइन के माध्यम से समाज के लोगों की समस्याओं का समाधान निरंतर किया जा रहा है। साथ ही आगामी माह में सर्व ब्राह्मण वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें राजस्थान के सर्व ब्राह्मण समाज के लोग वैवाहिक परिचय सम्मेलन में पंजीकरण करवा कर इसका लाभ प्राप्त कर सकेंगे। राजस्थान सरकार को प्रत्येक जिले में ब्राह्मण समाज का सामुदायिक हॉल बनाने का प्रस्ताव भी रखेंगे। कार्यक्रम के अंत में आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सैकड़ों सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सदस्य सम्मिलित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026