महामारी अध्यादेश में केस दर्ज
जोधपुर, शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में कई परिवार होम क्वारेंटाइन चल रहे हैं। मगर वे भी इसका पालन नहीं कर रहे। महामंदिर हलके में पुलिस ने शनिवार को दो परिवार के सदस्यों के खिलाफ महामारी अध्यादेश में केस दर्ज किया। एक का परिवार हरिद्वार चला गया तो दूसरा बालेसर चला गया।
थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि धर्मनारायण का हत्था क्षेत्र में रहने वाला कैलाशचंद गुप्ता और उसकी पत्नी मंजू कोरोना पॉजिटिव होने पर होम क्वारेंटाइन चल रहे थे। आठ अप्रैल को ये लोग होम क्वारेंटाइन हो रखे थे। मगर बाद में पता लगा कि ये लोग हरिद्वार चले गए है। इस पर अब पुलिस ने महामारी अधिनियम में केस दर्ज कर लिया। इसी तरह बीजेएस स्थित हनुवंत बी के रहने वाले चंद्रपाल पुत्र डूंगरसिंह और उसकी पत्नी मोनी पॉजिटिव है। इन्हें शुक्रवार को ही होम क्वारेंटाइन किया गया था। मगर ये लोग बालेसर चले गए। इस पर इनके खिलाफ भी केस बनााया गया है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

