जोधपुर, श्रीदरियाव युवा समिति, जोधपुरी अरोड़ा खत्री नवयुवक सेवा समिति व महिला मण्डल के संयुक्त तत्तवावधान में खाण्डा फलसा स्थित रघुुनाथ दरियाव मन्दिर में भव्य फागोत्सव व पुष्प की होली का आयोजन किया गया।
संयोजक अभिषेक हवेजा व परमानन्द लखानी (सीपू) ने बताया कि मन्दिर प्रांगण में समस्त प्रभु भक्तों के सान्निध्य में घनश्यामजी मन्दिर की श्याम भजन मण्डली की ओर से प्रस्तुत भक्ति में होरियों में समस्त प्रभु भक्त मंत्रमुग्ध हो कर हरकोई नृत्य करने लगा।

समिति के उमेश वीरवाणी ने बताया कि फागोत्सव में महिलाओं व बच्चों ने राधा-कृष्ण रूप धारण कर भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में रामू छाबड़ा, मनोज सजिया, कमल जुणेजा, दीपक हवेजा, उमेश वीरवाणी, श्याम छाबड़ा, दीपक लखानी, अजय हवेजा, ममता, मंजू व शशि आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में फूलों की वर्षा कर होली के खेलने का आनंद लिया व होली पर जल संरक्षण व प्लास्टिक युक्त होली नही खेलने का संकल्प लिया।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

