Doordrishti News Logo

वृत प्रतापनगर में 12 स्थाई वारंटी पकड़े

  • वांछित अपराधियोंं की धरपकड़
  • अजमेर,बीकानेर,जयपुर व नागौर से पकड़े गए आरोपी

जोधपुर,कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ की कड़ी में शनिवार को 12 स्थाई वारंटियों को पकड़ा गया। इन लोगों को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अजमेर,बीकानेर,जयपुर एवं नागौर से पकड़ा। कार्रवाई में वृत सर्किल का जाब्ता लगाया गया।

एसीपी वृत प्रतापनगर प्रेम धनदे के सुपरविजन में देवनगर थानाधिकारी जयाकिशन के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की धरपकड़ व अवैध आग्नेयास्त्रों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए सर्कल प्रताप नगर पश्चिम से विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा राजस्थान के अलग-अलग जिलों अजमेर,बीकानेर,जयपुर आयुक्तालय व नागौर पहुंच 31 मार्च तक चलाये गये विशेष अभियान के तहत टीम द्वारा जिला बीकानेर से 6 नागौर से 4 जयपुर से 1 व अजमेर से 1.स्थाई वारंटी को पकड़ा है।

ये भी पढ़ें-पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षणार्थियों की संख्या में वृद्धि

वारंटियों में राजेश उर्फ रामा,जितेंद्र उर्फ जीतू सुथार,बीकानेर का अशोक सोनी, बच्चनाराम नायक,उम्मेदराम, भंवरलाल जाट,नारायण राम गवारिया, बलदेवराम विश्रोई, दामोदर सोनी, हाकम अली,मोहम्मद मेहताब एवं सतीशचंद्र नवाल को पकड़ा गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026