Doordrishti News Logo

हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर में फहराएं तिरंगा

मुख्य सचिव ने ली स्वतंत्रता दिवस की पूर्व तैयारियो के संबंध में बैठक

जयपुर/जोधपुर,हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर में फहराएं तिरंगा। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश में उत्सव का माहौल बने और प्रदेश वासियों में गर्व की भावना का संचार हो, इसके लिए 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अभियान को पहले से और बेहतर रूप में क्रियान्वित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – 51 लाख के 182 मोबाइल बरामद, परिवादियों को लौटाने लगे

पंत गुरुवार को शासन सचिवालय में आयोजित ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रारम्भ हुआ ‘हर घर तिरंगा अभियान’ प्रत्येक देशवासी को देश के प्रति अपने प्रेम को दर्शाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत प्रदेश भर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तिरंगा यात्रा,तिरंगा रैली,तिरंगा दौड़ एवं मैराथन,तिरंगा कॉन्सर्ट्स, तिरंगा कैनवास,तिरंगा प्लेज,तिरंगा सेल्फी, तिरंगा ट्रिब्यूट एवं तिरंगा मेलों का आयोजन किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को अभियान की तैयारियों की नियमित मोनिटरिंग करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभियान के तहत संभाग से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश में हर घर, हर सरकारी दफ्तर,हर गली, हर नुक्कड़ तक तिरंगा अपनी शान में लहराए, इसके लिए सम्बंधित अधिकारी झंडों की पर्याप्त व्यवस्था को सुनिश्चित करें। पंत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मन की बात में इस अभियान को तिरंगे की शान में एक शानदार उत्सव बताते हुए इसे जन-जन को एक दूसरे से जोड़ने का माध्यम बताया है। उन्होंने तिरंगा रैली में बाइक,कार एवं साइकिल के साथ ही ग्रामीण स्थानों पर ट्रेक्टर शामिल करने तथा कार्यक्रमों की संपूर्ण व्यवस्था मौसम को ध्यान में रखकर करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यक्रमों में विधार्थियों की अधिकाधिकभागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा सोशल मीडिया पर तिरंगा सेल्फी के लिए भी आमजन और युवाओं को जागरूक किया जाए। उन्होंने अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये।

उन्होंने हरियालो राजस्थान अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हरियाली तीज पर प्रदेश में 2 करोड़ से अधिक पौधारोपण का कीर्तिमान स्थापित की है।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज अभय कुमार,अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग आनंद कुमार, प्रमुख शासन सचिव, सार्वजानिक निर्माण विभाग प्रवीण गुप्ता सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें – मसूरिया में किया पौधारोपण

बैठक में जोधपुर ज़िले से संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा,मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.धीरज कुमार सिंह, अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर शहर द्वितीय श्वेता कोचर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया। बीएल मेहरा ने मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों की अक्षरशः पालना की जाएगी।

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025