जोधपुर-जम्मूतवी-जोधपुर ट्रेन का लालगढ स्टेशन पर ठहराव
जोधपुर, रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर- जम्मूतवी-जोधपुर ट्रेन का लालगढ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि गाड़ी संख्या 19225, जोधपुर-जम्मूतवी रेलसेवा 07 से 09 नवम्बर तक लालगढ स्टेशन पर 12.20 बजे आगमन व 12.22 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19226, जम्मतवी-जोधपुर रेलसेवा 07 से 09 नवम्बर तक लालगढ स्टेशन पर 14.38 बजे आगमन व 14.40 बजे प्रस्थान करेगी।
ये भी पढ़ें-ट्रक में छुपाकर लाई गई 23 लाख की अवैध शराब पकड़ी
हमसफर एक्सप्रेस में बढ़ाया अतिरिक्त कोच
रेलवे द्वारा अतिरक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस रेलसेवा में डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि गाड़ी संख्या 20943/ 20944, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस रेलसेवा में बान्द्रा टर्मिनस से 03 से 24 नवम्बर तक एवं भगत की कोठी से 04 से 25 नवम्बर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
भगत की कोठी-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन का वलसाड व वापी स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
रेलवे द्वारा भगत की कोठी-पुणे एक्सप्रेस रेलसेवा का वलसाड व वापी स्टेशनों पर संचालन समय मे आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 11089,भगत की कोठी-पुणे एक्सप्रेस रेलसेवा 1 नवम्बर से वलसाड स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 01.00/01.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 01.05/01.08 बजे एवं वापी स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 01.25/01.27 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 01.28/ 01.30 बजे करेगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

