Doordrishti News Logo

हिसार-कोयम्बटूर ट्रेन का मार्ग परिवर्तित रहेगा

नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य से रेल यातायात प्रभावित

जोधपुर,दक्षिण रेलवे द्वारा पालक्काड मण्डल पर अनुरक्षण कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने बताया कि गाडी संख्या 22475, हिसार- कोयम्बटूर ट्रेन जो 22 फरवरी व 01 मार्च को हिसार से प्रस्थान करेगी वह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया विजयवाडा- जोलारपेट्टै-सेलम-ईरोड संचालित होगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22476, कोयम्बटूर-हिसार ट्रेन जो 18 व 25 फरवरी को कोयम्बटूर से प्रस्थान करेगी वह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया ईरोड-सेलम- जोलारपेट्टॅ- विजयवाडा संचालित होगी।

ये भी पढ़ें- टीटीई की सजगता से फर्जी ई-टिकट पर यात्रा करते युवक पकड़ा

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: