स्व.सरदार त्रिलोक सिंह की स्मृति में मासिक भोजन सेवा
- वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
- समाजसेवियों ने दी श्रद्धांजलि
- डॉ.फतेह सिंह भाटी के नेतृत्व में हुआ आयोजन -अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा के पदाधिकारियों ने लिया सेवा के आदर्श आगे बढ़ाने का संकल्प
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्व.सरदार त्रिलोक सिंह की स्मृति में मासिक भोजन सेवा। स्वर्गीय सरदार त्रिलोक सिंह की स्मृति में डॉ.फतेह सिंह भाटी के नेतृत्व में मासिक भोजन सेवा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा,पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति जन जागरण का संदेश देना था।
पीएम मोदी ने प्रदेश को दी 1.06 लाख करोड़ की सौगात
सर्वधर्म महासभा के पदाधिकारियों ने लिया भाग
इस अवसर पर अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा के पदाधिकारियों एवं समाज सेवियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महासभा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकम चंद परिहार,प्रदेश अध्यक्ष अभिलेश वडेरा,जिला अध्यक्ष रशीद खान,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप सिंह सलूजा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोहर सिंह खींची,प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरेंद्र श्रीवास्तव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीषा राठौड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित,प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक गेहलोत, राष्ट्रीय महासचिव कविता श्रीवास्तव,समाज सेवी हेमंत मौर्या,प्रदेश उपाध्यक्ष उषा वडेरा,जयदीप सिंह सलूजा सहित अस्पताल के समस्त नर्सिंगकर्मी उपस्थित थे।
श्रद्धांजलि के साथ लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वर्गीय सरदार त्रिलोक सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सेवा एवं मानवता के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा भोजन सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा का संदेश दिया।
