सेवा सप्ताह के तहत चिकित्सा शिविर और वृक्षारोपण
- विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल का आयोजन
- बागर और कीर्ति नगर प्रखंड में हुआ आयोजन
- 12 जुलाई तक जिले के सभी प्रखंडों में होंगे कार्यक्रम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सेवा सप्ताह के तहत चिकित्सा शिविर और वृक्षारोपण। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत जोधपुर महानगर के उत्तर जिले के बागर प्रखंड और कीर्ति नगर प्रखंड में चिकित्सा शिविर और वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सड़क किनारे खड़े तीन चचेरे भाइयों को पिकअप से कुचला
राष्ट्रीय संयोजक ने दिया मार्गदर्शन
उत्तर जिला बजरंग दल सह संयोजक कुशाल प्रजापत ने बताया कि कार्यक्रम में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। किशन प्रजापत ने बताया कि बजरंग दल सेवा के माध्यम से समाज को लाभान्वित करने के कार्य निरंतरता से करता रहा है। साथ ही उन्होंने संगठन से जुड़ने का भी आह्वान किया।
बागर प्रखंड में शिविर और वृक्षारोपण
बागर प्रखण्ड संयोजक हिमांशु लाडनवाल ने बताया कि प्रखंड के वृक्षारोपण कार्यक्रम के संयोजक गुलशन खींची थे। शुगालेशवर महादेव मंदिर में किला रोड मंदिर समिति के किशोर सिंह,गोविंद, महेश,महेंद्र सिंह द्वारा सभी का स्वागत किया गया।
चिकित्सा शिविर
संयोजक विशाल के नेतृत्व में कलाल कॉलोनी के सिंधी सामुदायिक भवन में चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ,जहां वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.विनय मेहरा और डॉ.धर्मवीर ने सेवाएं दीं।
कीर्ति नगर प्रखंड में भी आयोजन
इसी क्रम में कीर्ति नगर प्रखंड के बालाजी मंदिर परिसर के भवन में चिकित्सा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन यमन गोयल और राकेश गहलोत द्वारा किया गया, जहां डॉ.प्रतीक चौहान,डॉ. ऋतु,सवाई,भरत ने सेवाएं दी।
12 जुलाई तक चलेगा अभियान
जिले के सह संयोजक दीपक प्रजापत ने सभी कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रांत के पंडित राजेश,जितेंद्र शर्मा,विभाग मंत्री विक्रांत अग्रवाल, जिला अध्यक्ष प्रदीप,नरेंद्र, यशपाल,कपिल,दिव्यांग, पंडित जितेन्द्र,रोहित, प्रखण्ड अध्यक्ष श्रीनाथ अरोड़ा,दिलीप सेठिया, पवन,भागीरथ,अमन,रवि उपस्थित थे।
दीपक राजौरीया,शहर जिले के चंद्रशेखर मानावत एवं न्यू जोधाना टैक्सी यूनियन के सदस्यों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जिला मंत्री नरेंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि आगामी 12 जुलाई तक इसी तरह जिले के सभी प्रखंडों में कार्यक्रम की योजना है।
