पेयजल लाइन बिछाने के कार्य पर विवाद
पाइपलाइन लीक होने और सीवरेज लाइन टूटने से बढ़ी परेशानी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पेयजल लाइन बिछाने के कार्य पर विवाद। पृथ्वीराज नगर में चार माह की देरी से शुरू हुए सीसी सडक़ निर्माण कार्य के बीच अमृत-2 योजना के तहत पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू होने से विवाद गहरा गया है। स्थानीय लोगों ने निजी प्लॉट से पाइपलाइन ले जाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए विभागीय समन्वय पर सवाल उठाए हैं। पाइप लाइन डालने के दौरान हुई तकनीकी समस्याओं ने भी क्षेत्र वासियों की चिंता बढ़ा दी है।
जानकारी के अनुसार शहर विधायक अतुल भंसाली ने जनवरी माह में पृथ्वीराज नगर में सीसी सडक़ निर्माण कार्य का उद्घाटन किया था, लेकिन निर्माण कार्य निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सका। करीब चार माह बाद जून में ठेकेदार विक्रम विश्नोई ने सडक़ निर्माण प्रारंभ किया। वर्तमान में सडक़ का बेस तैयार करने और ग्रेवल बिछाने का कार्य चल रहा है। इसी बीच शुक्रवार शाम बारिश के दौरान झालामंड पीएचईडी के एईएन ओम प्रकाश चौधरी व कनिष्ठ अभियंता नागर की मौजूदगी में अमृत-2 योजना के तहत पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया।
सुरक्षित रेल संचालन रेलकर्मी की सामूहिक जिम्मेदारी: जीएम
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि अधिकारियों ने पाइप लाइन का प्रस्तावित मार्ग एक निजी प्लॉट से होकर बताया,जिस पर स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध जताते हुए आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना है कि संबंधित भूमि निजी स्वामित्व की है और कोर्ट मे वाद भी चल रहा है और वहां किसी भी प्रकार की पाइपलाइन नहीं डाली जानी चाहिए। वरिष्ठ नगर नियोजक मे भी उक्त स्थान पर प्लोट दर्शाया गया है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, शुक्रवार को बारिश के बीच डाली गई पाइपलाइन शनिवार को ही लीक करने लगी, जिससे बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बहने लगा।
लोगों का कहना है कि तीन दिन बाद क्षेत्र में आज पेयजल आपूर्ति होनी थी, लेकिन पाइपलाइन कार्य के चलते एक मकान की सीवरेज लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई,जिसे बाद में ठीक कराया गया। वहीं नई पेजल लाइन में लीकेज आने से पानी की बर्बादी हो रही है।
