जोधपुर, एमबीएम इंजीनियरिंग काॅलेज के आर्किटेक्चर एवं टाऊनप्लानिंग विभाग और स्कूल ऑफ प्लानिंग एण्ड आर्किटेक्चर भोपाल के संयुक्त तत्वाधान मे पांच दिवसीय कार्यशाल श्विजनीग रिेसंलाईग जोधपुर का मंगलवार को आगाज किया गया।
एमबीएम इंजीनियरिंग काॅलेज के आर्किटेक्चर एवं टाऊनप्लानिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रियंका मेहता ने बताया कि इस कार्यशाला में जोधपुर संभाग में जलवायु परिर्वतन और हाल ही में कोविड से समाज के विभिन्न क्षेत्रो में मनुष्य द्वारा किए गए अनुकुल बदलावों के बारे में चर्चा की जाऐगी।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश वर्मा निदेशक जोधपुर विकास प्राधिकरण ने जोधपुर के नए मास्टर प्लान और भविष्य में किये जाने वाले कार्यो के बारे में बताया। ग्रेवीस संस्थान के डाॅ. प्रकाश त्यागी और राजेन्द्र कुमार ने जल सरंक्षण की सम्पूर्ण व्याख्या भी की। एसपीए की प्रोफेसर रमा पाण्डे ने बताया कि इस कार्यशाला के अंतर्गत एमबीएम इंजीनियरिंग काॅलेज के आर्किटेक्चर के विद्यार्थी चयनित पांच क्षेत्रों का अध्ययन करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान एमबीएम इंजीनियरिंग काॅलेज के आर्किटेक्चर एवं टाऊनप्लानिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डाॅ. राजेश शर्मा, हरेन्द्र बोहरा, कमलेश कुम्हार एवं सभी शिक्षक व विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

