Doordrishti News Logo

हाईकोर्ट में आसाराम केस में अब सुनवाई 18 जनवरी को

जोधपुर, नाबालिग के साथ यौन दुराचार के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की ओर से हाईकोर्ट में पेश अपील सुनवाई हुई। वरिष्ठ न्यायाधीश संदीप मेहता व न्यायाधीश विनोद कुमार भारवानी खंडपीठ में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान पीड़िता के अधिवक्ता ने बहस के लिए समय मांगा अब अगली सुनवाई 18 जनवरी को होगी। आसाराम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत तत्कालीन डीसीपी लाम्बा जो कि इस केस में अधिकारी थे, उसका साक्ष्य करवाना चाहते हैं।

उन्होंने लाम्बा को न्यायालय में बुलाने एवं साक्ष्य दर्ज करने को लेकर प्रार्थना पत्र पेश कर रखा है। लाम्बा ने ही आसाराम को गिरफ्तार किया था और अपराध स्थल की जांच करते हुए वीडियो ग्राफी करवाई थी। अब आसाराम के अधिवक्ता उसी को आधार बनाकर दुबारा साक्ष्य करवाना चाहते हैं। सुनवाई के दौरान पीडि़ता की ओर से अधिवक्ता पीसी सोंलकी ने कहा कि प्रार्थना पत्र की कॉपी प्राप्त कर ली है, लेकिन आज वो इस मामले में बहस करने को तैयार नहीं हैं। इस पर न्यायालय ने प्रार्थना पत्र पर बहस के लिए आगामी 18 जनवरी की तारीख मुकर्रर कर दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026