परिचित से ढाई लाख रुपए उधार लेकर गया अब लौटाने से इंकार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), बनाड़ के खोखरिया स्थित बसंत विहार में रहने वाले एक युवक ने अपने परिचित के खिलाफ ढाई लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। आरोपी ने जरूरत पडऩे पर रुपए मांगे थे। मगर तय समय सीमा गुजरने पर रूपए लौटाने से इंकार कर दिया। पीडि़त ने बनाड़ थाने में रिपोर्ट दी।
आयुक्तालय को मिले चार नए निरीक्षक दो को भेजा जोधपुर रेंज
बनाड़ पुलिस ने बताया कि खोखरिया स्थित बसंत विहार निवासी ताराचंद पुत्र लेखराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसने अपने परिचित नागौर के पप्पूराम को गत 28 मार्च को ढाई लाख रूपए उधार दिए थे। मगर वह अब रुपए नहीं लौटा रहा है। समय गुजरने के बाद वह टालमटोल जवाब देता रहा। अब रुपए देने से ही इंकार कर दिया। बनाड़ पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ अब जांच आरंभ की है।
Related posts:

उप प्रधान के लिए नामांकन का दौर तेज

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

