Doordrishti News Logo

महारूद्रयाग महामृत्युंजय यज्ञ का तीसरा दिन

जोधपुर, विश्व कल्याण एवं मानव जाति के स्वास्थ्य की रक्षा और उत्तम कामना के संकल्प के साथ शहर के प्राचीन और प्रसिद्ध भूतनाथ महादेव मंदिर में चल रहे महारूद्रयाग महामृत्युंजय यज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार को प्रधान पीठ पूजन में दशमहाविद्याओं सहित एकादश महारुद्ध का विशेष नाम मंत्रों द्वारा अर्चनम किया गया।

दुर्गा सप्तशती देव्याअथर्वशीर्ष हवन

दुर्गा सप्तशती के देव्याअथर्वशीर्ष शक्रादय स्तुति का विशेष बीज मंत्रों संपुट द्वारा हवन किया। भगवान गणपति का विशिष्ट पूजन अर्थववेद सूत्रों द्वारा किया गया। आचार्य अग्निहोत्री सोमदत्त शर्मा के सान्निध्य में चल रहे महामृत्युंजय यज्ञ में देवी-देवताओं के प्रसन्नार्थ पूजा-अर्चना की गई।

प्रधान मुख्य यजमान बृजेश जोशी सहित इक्कीस ब्राह्मणों ने हवन में भाग लिया। इस महायज्ञ के संचालन में पंडित अग्निहोत्री रामेश्वर बिस्सा, पंडित नवरत्न व्यास, अग्निहोत्री पंडित चंचल हर्ष, अग्निहोत्री पंडित रविदत्त पुरोहित एवं अन्य रितिक गणों ने भाग लिया। पंडित कन्हैयालाल पुरोहित ने बताया कि यज्ञ में विश्वकल्याणार्थ मृत्युंजय महायज्ञ में भक्तों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

महामृत्युजंय यज्ञ दो पारी में हो रहा है जिसमें सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर 3 से पांच बजे तक यज्ञ में आहुतियां दी जा रही है। इसमे पांच कुंड बनाए गए है जिसमें जोड़ों के साथ यज्ञ में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी जा रही हैं।

>>> नवगठित नगर पालिका गठन के बाद उपखंड अधिकारी द्वारा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक

 

 

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026