जोधपुर, पोकरण-फलोदी सड़क़ मार्ग पर तडक़े सरनायत फांटे के पास बने पुल से एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को पोकराण में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर लाया गया है। तीनों युवक एक जन्म दिन की पार्टी से लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया कि पोकरण निवासी भोमसिंह अपने दो दोस्तों के साथ फलोदी में अपने एक अन्य दोस्त की जन्म दिन की पार्टी में शामिल होने फलोदी गया था। देर रात ये तीनों वहां से वापसी के लिए रवाना हुए। अचानक सरनायत फांटे के पास पुल से बोलेरो अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। जिसमें बोलेरो में सवार भोम सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं साथ में बैठे दो युवक घायल हो गए। इस मार्ग पर चल रहे अन्य वाहन चालकों ने तुरंत बोलेरो में फंसे तीनों को बाहर निकाला। तब तक भोमसिंह की मृत्यु हो चुकी थी। दो घायलों को जिनको तत्काल प्रभाव से पोकरण के राजकीय अस्पताल अस्पताल लाया गया। घायलों अब जोधपुर रैफर किया गया है।
ये भी पढें – ग्रामीण पुलिस लाईन दईजर में वृक्षारोपण
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

