Doordrishti News Logo

हैण्डीक्राफ्ट कारीगर से मारपीट कर लूटा, संदिग्ध की पहचान

जोधपुर, शहर के बारहवीं रोड पर एक हैण्डीक्राफ्ट कारीगर से मारपीट कर अज्ञात शख्स जेब से पांच हजार रूपए लूट कर ले गया। पीड़ित ने देवनगर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर अब तलाश आरंभ की है।

देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि बोम्बे मोटर के पास महेश स्कूल के सामने रहने वाला बालाराम पुत्र भीयाराम हैण्डीक्राफ्ट की मजदूरी करता है। वह रात में काम खत्म कर लौट रहा था। तब 12वीं रोड चौराहा के पास में पीछे से आए एक शख्स ने उससे मारपीट कर जेब से पांच हजार रूपए, आधार कार्ड आदि लूटकर भाग गया। थानाधिकारी सोनी ने बताया कि संदिग्ध की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की गई है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम को लगाया गया है। जल्द की आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026