Doordrishti News Logo

सड़क पार करते अधेड़ को कार ने मारी टक्कर, मौत

जोधपुर, शहर के पावटा रोड पर रात को सड़क पार करते एक अधेड़ को कार चालक ने चपेट में लेकर टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई।

महामंदिर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामल दर्ज किया है। उसका पता लगाने का प्रयास जारी है। शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में नागौरी गेट स्थित इंद्रा कॉलोनी निवासी नृसिंह राम पुत्र गणपतराम की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसके  काका खेतानाड़ी निवासी 50 साल के ओमप्रकाश पुत्र प्रेमाराम मेघवाल अकेले ही रहते थे। छुटकर मजदूरी कर फुटपाथ पर बसर करते थे। रात को पावटा रोड एक निजी अस्पताल के सामने अज्ञात कार चालक ने चपेट में ले लिया था। गंभीर रूप से घायल होने पर एंबुलैंस 108 की मदद से उन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान करने के बाद कार्रवाई कर सौंप दिया गया। कार चालक का पता लगाने का प्रयास जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026