Doordrishti News Logo

मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 95 हजार उड़ाए

जोधपुर,मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 95 हजार उड़ाए। शहर के निकट मथानिया स्थित तिंवरी क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर शातिर ने बैंक खाते से 94 हजार 888 रुपए साफ डाले।इस बारे में धोखा धड़ी एवं आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। मथानिया पुलिस जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें – केन्द्र व राज्य सरकार औद्योगिक विकास को सुनहरे आयाम देने को कटिबद्ध-दीया कुमारी

तिंवरी पंचायत भवन रोड पर रहने वाले निखिल सोनी पुत्र राधेश्याम सोनी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि गत 10 नवंबर 23 को उसका मोबाइक हैक कर दिया गया। फिर किसी शातिर ने धीरे धीरे कर बैंक खाते से 94 हजार 888 रुपए निकाल लिए। मथानिया थानाधिकारी हरिसिंह की तरफ से अब जांच की जा रही है। पुलिस ने आईटी एक्ट एवं धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज किया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: