Doordrishti News Logo

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

  • बिगड़े वैवाहिक संबंध से खटास
  • तलाक तक पहुंची बात

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया, थाने में पहनवाई वरमाला।शादी के खूबसूरत पलों को जब किसी की नजर लग जाती है तो संभवत: जिंदगी बेहाल हो जाती है। शादी सुदा जोड़ा न तो खुद खुश रह पाता है और न ही रिश्ते एवं नातेदार। बात जब शादी टूटने और तलाक की नौबत तक आ जाती है तो मानों पहाड़ सा टूट पड़ता है। मगर किस्मत में लिखे को कोई नहीं टाळ सकता। ऐसी ही एक टूटती शादी को पुलिस ने बचाया और शादीसुदा जोड़ें का फिर से घर बसाने के लिए प्रेरित किया। जोड़े ने बाद में पुलिस थाने में ही वरमाला पहना कर खुशी-खुशी विदा भी हुए।

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

दरअसल कविता पत्नी सुनिल जो पाली के निंबोल जैतारण की रहने वाली है। जहां पर उसका ससुराल है। पीहर न्यू हाईकोर्ट के पीछे है। गत 17 जनवरी को कविता ने परिवाद पेश कर बताया कि मेरे पति व ससुराल वाले मुझे तंग व परेशान कर रहे हैं,जिसके कारण मै ससुराल में नहीं रहना चाहती हूं एवं कोर्ट में तलाक के लिए भी आवेदन करना बताया। जिस पर दौराने जांच दोनों पक्षों को बुला कर पांच बार काउसलिंग करवायी गई एवं घरेलू छोटी-छोटी बातों को लेकर लडाई झगड़ा होने के संबंध में एवं दोनों के बीच गलत फहमियां दूर की गयी। शनिवार को पति सुनील और कविता के बीच में सुलह करवा महिला थाना पश्चिम में ही वरमाला पहिनाकर खुशी-खुशी विदा किया गया।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज, पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनित कुमार बंसल के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर महिला अपराध एवम अनुसंधान सैल पश्चिम नीरज शर्मा के सुपरविजन में महिला थानाधिकारी पश्चिम रेणू ठाकुर द्वारा यह अनूठी पहल कर विवाहित जोड़े का तलाक तक पहुंचे मामले को समझाइश कर सुलझाया गया।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026