Doordrishti News Logo

Gujarat morbi bridge accident: मोरबी में पुल टूटने से नदी में गिरे 400 लोग,77 की मौत

गुजरात में बड़ा हादसा

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुःख

गुजरात सीएम घटनास्थल के लिए रवाना

प्रधान मंत्री की मृतकों के परिजन को 2-2 लाख व घायलों को 50-50 हजार की सहायता राष्ट्रीय राहत कोष से देने की घोषणा

गुजरात के मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख की मदद की घोषणा की

Gujarat morbi bridge accident: अहमदाबाद, गुजरात के मोरबी से दर्दनाक खबर है। यहां के मच्छु नदी में एक केबल पुल टूट जाने से लगभग 400 लोग नदी में गिर गए। इस हादसे में अब तक 77 लोगों की मौत होने की आशंका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस वक्त पुल टूटा उस वक्त करीब 400 लोग पुल पर ही थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में 77 लोगों की मौत की आशंका है तथा कई दर्जन लोग घायल हुए हैं।(Gujarat morbi bridge accident)

ये भी पढ़ें-गैस गोदाम पर अवैध रिफिलिंग करते पकड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर दुःख जताया है। प्रधान मंत्री मोदी ने इस दुर्घटना पर अधिकारियों से तत्काल बचाव व राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की और इस दुर्घटना पर निगरानी रखने को कहा है। प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये के मुआवजा व घायलों को 50-50 हजार रुपये की घोषणा की है।(Gujarat morbi bridge accident)

Gujarat morbi bridge accident 2

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि वे इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं। एंबुलेंस को तुरंत रवाना कर दिया गया है। वे अधिकारियों से संपर्क बना कर पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये की मदद की घोषणा की है।(Gujarat morbi bridge accident)

Gujarat morbi bridge accident 3

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे पर कहा कि मोरबी में हुए हादसे से अत्यंत दुखी हूं। इस विषय में मैंने गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी व अन्य अधिकारियों से बात की है। स्थानीय प्रशासन तत्परता से राहत कार्य में लगा है। एनडीआरएफ को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। घायलों को तुरंत उपचार के लिए प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।(Gujarat morbi bridge accident)

Gujarat morbi bridge accident 4

ये भी पढ़ें-बाल संरक्षण संकल्प यात्रा पहुंची खेजड़ला

मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीपसिंह जाला ने कहा पुल को 15 साल के लिए संचालन )और रखरखाव के लिए ओरेवा कंपनी को दिया गया था। इस साल मार्च में, इसे मरम्मत के लिए जनता के लिए बंद कर दिया गया था। 26 अक्टूबर को गुजराती नववर्ष दिवस पर मरम्मत के बाद इसे फिर से खोला था,लेकिन नगरपालिका ने अभी तक (मरम्मत कार्य के बाद) कोई फिटनेस प्रमाण पत्र जारी नहीं किया था।(Gujarat morbi bridge accident)

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ब्रह्मांड के रहस्यों को सुलझाने में IIT जोधपुर निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

July 1, 2026

सूर्यनगरी एक्सप्रेस के एसी पैनल में धुआं उठने से मचा हड़कंप

June 30, 2026

केतन अग्रवाल हत्याकांड:आरोपी सिया शादी टालना चाहती थी

June 29, 2026

अनियंत्रित निजी बस पलटी सात यात्री घायल

June 29, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का किया निरीक्षण

June 28, 2026

MDM अस्पताल बना मिलन का सेतु,बुजुर्ग मदन सिंह अपने परिवार से मिले

June 28, 2026

गिट्टी से भरा अनियंत्रित ट्रेलर पलटा,कोई हताहत नहीं

June 27, 2026

वेनेजुएला में कुछ मिनटों में दो शक्तिशाली भूकंप, हजारों लोगों की मौत की आशंका,देश में आपातकाल घोषित

June 26, 2026

मानसून में रेल सुरक्षा को लेकर जोधपुर मंडल अलर्ट

June 23, 2026