G-20 Group

G-20 Group : जोधपुर बनेगा जी-20 समूह के डेलिगेट्स का गवाह

G-20 Group : नए साल फरवरी में हेरिटेज और कल्चर से होंगे रूबरू

जोधपुर,शहर में पहली बार जी-20 समूह के डेलिगेट्स का सम्मेलन जोधपुर में होने वाला है। अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया,ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, और यूरोपीय संघ से डेलिगेट्स जोधपुर आएंगे।(G-20 Group)

यहां के कल्चर व हैरिटेज व हैंडीक्राफ्ट से तो रुबरु होंगे ही साथ ही यहां ऐंप्लायमैंट पर बैठक होगी। बैठक में ऐंप्लायमैंट को लेकर नियम बनाए जाएंगे। यह पहला मौका होगा जब विश्व भर से आने वाले डेलिगेट्स की मेजबानी जोधपुर करेगा।(G-20 Group)

ये भी पढ़ें- हार्डवेयर व्यापारी के मकान में 12 लाख की चोरी

मेहरानगढ़ फोर्ट पर डिनर, सेंड ड्यून्स भी जाएंगे डेलिगेट्स

डेलिगेट्स मेहरानगढ पर डिनर करेंगे। ओसियां में सेंड ड्यून का आनंद उठाएंगे। साथ ही साइट विजिट के दौरान जोधपुर की नई सडक़ से घंटाघर तक का भ्रमण करेंगे। फरवरी में 1 तारीख की शाम को डेलिगेट्स पहुंचेंगे और 2 फरवरी को वर्किग ग्रुप ऑन ऐंप्लायमैंट सेशन का इनोग्रेशन होगा। 3 फरवरी को समापन होगा। होटल इंडाना में कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी।(G-20 Group)

2023 में भारत जी-20 सम्मेलन की मेजबानी करेगा

भारत दिल्ली में जी-20 समूह के नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। 17वां जी-20 राष्ट्र्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों का शिखर सम्मेलन नवंबर 2022 में इंडोनेशिया में होगा। इसके बाद भारत दिसंबर 2022 से जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। दिसम्बर 2022 में इसका इनोग्रल उदयपुर में होगा। राजस्थान के तीन शहर इस बार इस समूह की मेजबानी करेंगे। उदयपुर व जोधपुर के साथ जयपुर में भी कॉन्फ्रेंस होंगी।(G-20 Group)

ये भी पढ़ें- बहस के बाद दो भाईयों पर चाकू से हमला,एक अस्पताल में भर्ती

जोधपुर में 2 व 3 फरवरी को होंगी कॉफ्रेंस

1 फरवरी की शाम डेलिगेट्स जोधपुर पहुंचेंगे। जोधपुर में 2 फरवरी को उद्घाटन होगा और 3 फरवरी को समापन होगा। डेलिगेट्स 2 फरवरी को मेहरानगढ़ में डिनर करेंगे। 3 फरवरी को ओसियां के सेंड ड्यृन पर डिनर करेंगे। सोजती गेट व घंटाघर में शॉपिंग के लिए 4 फरवरी को घूमेंगे। डेलिगेट्स को जोधपुर की ताज हरी, इंडाना और रेडिसन होटल में ठहराया जाएगा।(G-20 Group)

यह देश है शामिल है

जी- 20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, और यूरोपीय संघ शामिल है। (G-20 Group)

जोधपुर है सांस्कृतिक राजधानी

जोधपुर राजस्थान का दूसरा बड़ा शहर होने के साथ-साथ सांस्कृतिक राजधानी भी है। जी-20 देशों के प्रतिनिधियों को यहां के कल्चर के साथ हैरिटेज लुक व हैंडीक्राफ्ट से रूबरू करवाने के लिए जोधपुर को चुना गया है। थार के धोरों के साथ- साथ रजवाड़ी लाइफ स्टाइल को फील करने के लिए जोधपुर बेहतर शहर है।(G-20 Group)

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews