Doordrishti News Logo

आर्टिफिसियल इन्टेलिजेन्स पर ग्रुप डिस्कशन

ऐश्वर्या कॉलेज में हुआ आयोजन

जोधपुर,आर्टिफिसियल इन्टेलिजेन्स पर ग्रुप डिस्कशन। ऐश्वर्या कॉलेज में बीबीए द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए ‘आर्टिफिसयल इन्टेलिजेन्स वरदान या अभिशाप’ विषय पर ग्रुप डिस्कशन का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विचार खुलकर रखे। इस अवसर पर प्रबन्ध संकाय के विभागाध्यक्ष के साथ सभी फैकल्टी सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें – राजस्थान में कुल 5.35 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत

प्रबन्ध संकाय की सहायक प्रोफेसर डॉ शिल्पा परिहार के निर्देशन में हुई इस गतिविधि के बारे में उन्होने बताया कि आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स का प्रयोग जिस प्रकार से लगभग सभी क्षेत्रों में किया जा रहा है इसके प्रभाव व परिणाम के सम्बन्ध में विद्यार्थियों को जानकारी होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से इस विषय पर चर्चा करवाई गई जिसमें विद्यार्थियों ने इस तकनीक के पक्ष और विपक्ष में कई तथ्यों व उदाहरणों से चर्चा की। इस चर्चा में मुख्य रूप से तमन्ना,कीर्ति,दर्शिता, जतिन,हिमांशु,राहुल,प्रेम,दीपिका व त्रिलोक ने बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत कर चर्चा को रोचक बनाया।

इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रबन्ध संकाय के विद्यार्थियों के लिए केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नही है। इस हेतु कॉलेज में समय-समय पर विभिन्न विषयों पर वाद विवाद,क्विज,ग्रुप डिस्कशन आदि गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। प्राचार्य डॉ ऋषि नेपालिया ने ग्रुप डिस्कशन में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रबन्ध संकाय के विद्यार्थियों को इस प्रकार की एक्टिविटीज में अवश्य भाग लेना चाहिए इससे उनका आत्मविश्वास और कम्यूनिकेशन स्किल में वृद्धि होती है। इस ग्रुप डिस्कशन में डॉ शिल्पा परिहार ने मोडरेटर की भूमिका निभाई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026