Doordrishti News Logo

स्कूल आते जाते किशोरी से अश्लील हरकतें, छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पीड़िता ने कराई पुलिस में प्राथमिकी

जोधपुर, कमिश्ररेट के जिला पूर्व में एक स्कूली छात्रा को आते जाते कुछ लोग तंग व परेशान कर रहे थे। छात्रा से बीच रास्ते अश्लील हरकतें करने के साथ अश्लील इशारे किए जा रहे थे। 20 फरवरी को भी छात्रा से छेड़छाड़ के साथ उसके घर में घुसकर उसकी छोटी बहन से भी मारपीट की गई। पीड़ित छात्रा ने अब माता का थान पुलिस थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया है। पुलिस ने नामजद पांच लोगों सहित एक अन्य के खिलाफ मारपीट एवं पॉक्सो में केस दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया है।

जिला पूर्व के एक पुलिस निरीक्षक ने बताया कि एक 15 साल की किशोरी की तरफ से यह मामला दर्ज करवाया गया है। इसका आरोप है कि प्रदीप कच्छवाह, सुनील बंजारा, संदीप कच्छवाह आदि उसे तंग और परेशान करते हैं। प्रदीप कच्छवाह स्कूल आते जाते समय गंदे इशारे के साथ बाइक लेकर उसके आगे पीछे घूमता रहता है। आरोपी के साथ दो महिलाएं भी मिली हुई हैं। थानाधिकारी ने बताया कि 20 फरवरी को आरोपी उसके घर में घुसे और मारपीट की। उसकी छोटी बहन से भी मारपीट की गई। पुलिस निरीक्षक के अनुसार नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट एवं पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: