Doordrishti News Logo

मिल्खा सिंह का निधन

पांच दिन पूर्व ही उनकी पत्नी का हुआ था निधन

जोधपुर, भारत के प्रख्यात धावक पद्मश्री मिल्खा सिंह का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल कौर कोरोना संक्रमित होने से अस्पताल में भर्ती थे। पांच दिन पहले ही उनकी पत्नी का निधन हो गया था। अस्पताल में भर्ती होने से वे अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार में भी शामिल नही हो पाए थे।

91 वर्षीय मिल्खा सिंह एक माह पूर्व ही 20 मई को कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्हें चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिल्खा सिंह का जन्म 20 नवंबर 1929 को पाकिस्तान में हुआ था। विख्यात धावक मिल्खा सिंह ने 91 साल की उम्र में पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Milkha Singh passed away

एक महीने से वे कोरोना से जद्दोजहद कर रहे थे। उन्होंने एशियाई खेलों में चार बार स्वर्ण पदक जीता था। कई रिकॉर्ड धारी मिल्खा सिंह को फ्लाइंग सिख कहा जाता है। यह नाम उन्हें पाकिस्तान के तानाशाह शासक जनरल अयूब खान ने 1960 में उस समय के धाकड़ एथलीट अब्दुल खालिक को रेस में हराने पर दिया था। मिल्खा सिंह 1960 के ओलिंपिक में मामूली अंतर से मेडल जीतने से चूक गए थे। वे चौथे स्थान पर रहे।

प्राप्त जानकारी के मिल्खा सिंह को 3 जून को पीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका घर पर ही इलाज चल रहा था,उनका ऑक्सीजन लेवल कम होने पर अस्पताल ले जाया गया। उनकी कोरोना किटेस्ट रिपोर्ट बुधवार को नेगेटिव आई थी। तब उन्हें कोविड आईसीयू से सामान्य आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। बाद में कारण उनकी हालत गंभीर हो गई, शुक्रवार को उनका ऑक्सीजन स्तर कम हो गया था और बुखार भी था।

उनके परिवारिक सूत्रों के अनुसार पांच दिन पूर्व ही 13 जून को मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर ककोरोन संक्रमण से मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। निर्मल कौर खुद भी एथलीट रही हैं। वह भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। मिल्खा सिंह के साथ निर्मल कौर का विवाह 1962 में हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जून को मिल्खा सिंह से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। मिल्खा सिंह के जीवन पर 2013 में निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने प्रसुन जोशी की पटकथा पर एक हिंदी फ़िल्म “भाग मिल्खा भाग” बनाई। 61वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 2014 में सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फ़िल्म का पुरस्कार मिला।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक

मिल्खा सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि मिल्खा सिंह जी के निधन से, हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है, जिसने देश की कल्पना पर कब्जा किया था और अनगिनत भारतीयों के दिलों में उनका एक विशेष स्थान था। उन्होंने अपने प्रेरक व्यक्तित्व ने खुद को लाखों लोगों का प्रिय बना दिया, उनके निधन से आहत हूं।

>>> भाखड़ा नांगल से राजस्थान को मिलेगा 2700 क्यूसेक अतिरिक्त पानी – शेखावत

“देश के महान धावक मिल्खा सिंह को दूरदृष्टिन्यूज़ की ओर से सादर श्रद्धांजलि”

 

Related posts:

गांधी जयंती पर PM मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर बात

October 3, 2026

वांटेड को पकड़ने गई पुलिस तीन मंजिल से कूदा,मौत

September 30, 2026

1अक्टूबर से बदलेगा अस्पतालों के OPD का समय

September 29, 2026

केमिकल फैक्ट्री अग्नि कांड में झुलसे दो और फायर फाइटर्स की मौत,अब तक तीन मरे

September 28, 2026

देशव्यापी बैंक हड़ताल टली 28 से 30 सितंबर तक बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे

September 28, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

युवा संगम फेज VII में राजस्थान का नेतृत्व करेगा IIT जोधपुर

September 24, 2026

23 सितंबर को दिन-रात बराबर होने का भ्रम दूर, सारिका ने बताई इक्विनॉक्स की सच्चाई

September 23, 2026

अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के सम्मान

September 23, 2026