राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े पहुंचे जोधपुर

राज्यपाल को एयरपोर्ट पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े पहुंचे जोधपुर। राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े 2 दिवसीय यात्रा पर आज शाम को जोधपुर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

यह भी पढ़ें – इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत 8 मार्च को

संभागीय आयुक्त डॉ.प्रतिभा सिंह, पुलिस महानिरीक्षक (जोधपुर रेंज) विकास कुमार,जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल,पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक (सीआईडी) अजय सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े एयरपोर्ट से सीधे ग्राम बिंजवाड़िया (तिंवरी) के लिए हुए रवाना हो गए।

राज्यपाल शनिवार को कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शनिवार को प्रातः 9.25 बजे कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर पहुंचेंगे तथा प्रातः 9.30 बजे कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के छठवें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राज्यपाल का प्रातः 11.30 बजे से कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। वे मध्याह्न 12.30 बजे कृषि विश्वविद्यालय से प्रस्थान कर 12.55 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचकर 1.30 बजे इन्दौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026