Doordrishti News Logo

बीमा कंपनियों से मिलीभगत कर लगा रहे सरकार को करोड़ों की चपत

  • फसल बीमा योजना
  • खनन भूमि पर बता रहे फसल की कटाई छंटाई
  • सरपंच ने कुछ लोगों के खिलाफ दी रिपोर्ट

जोधपुर,बीमा कंपनियों से मिलीभगत कर लगा रहे सरकार को करोड़ों की चपत।मनरेगा के बाद गांवों में फसल बीमा योजना से जुड़े घोटाले सामने आने लगे हैं। कई लोगों ने कभी खेत में खुर्पि भी नहीं चलाई होगी ऐसे फसल बीमा योजना का लाभ उठा रहे हैं। बीमा कंपनियों के कर्मचारियों के साथ मिली भगत कर राज्य सरकार को करोड़ों की चपत लगाई जा रही है। जोधपुर के लूणी थाना क्षेत्र के सतलाना गांव के कुछ लोगों के खिलाफ फसल बीमा योजना के नाम पर फर्जी क्लेम उठाने के मामले दर्ज हुए हैं। गांव की सरपंच को पता लगा तो अब उन्होंने इस बाबत लूणी थाने में दो प्रकरण दर्ज करवाए हैं।

यह भी पढ़ें – निर्माणाधीन भवन पर प्लास्टर करते श्रमिक को लगा करंट,मौत

लूणी के सतलाना गांव मोडी की सरपंच तारा सीरवी की तरफ से मामले दर्ज करवाए गए। इसमें बताया कि गांव का रहने वाला सरकारी नौकरी करने वाला कर्मचारी कृपाराम और जोधपुर शहर के खांडाफलसा थानान्तर्गत डबगरों की गली निवासी जुगल सांखला ने बीमा कंपनियों से मिलीभगत कर फसल बीमा योजना के तहत फर्जी तरीके से क्लेम को उठाया है। जुगल सांखला की एक जमीन सतलाना गांव में आई है। जिसके लिए खनिज का पट्टा जारी हो रखा है। जहां पर सिर्फ खनन कार्य किया जाता है। इन लोगों ने खनन भूमि को काश्तकारी भूमि बता कर फसल बीमा हालिस किया जो पूर्ण रूप से धोखाधड़ी का कृत्य है। इनके द्वारा वर्ष 2020-21 में फसल बीमा की राशि उठाई गई है। जो धोखे से उठाई गई। इसी तरह एक और प्रकरण ग्राम पंचायत सतलाना की सदस्य धर्मी देवी ने ऐसा कृत्य कर बीमा कंपनी से सांठगांठ करते हुए फर्जी तरीके से फसल बीमा की राशि को उठाया है। उनके द्वारा 52 फसलों को दर्शाया गया। जबकि जांच करने पर पता लगा कि जिस जमीन पर काश्तकारी बताई वो हर तरह से अनुपजाऊ है। वहां पर किसी तरह की खेती नहीं की जा सकती है। रिपोर्ट में आरोप है कि उक्त लोगों द्वारा बीमा कंपनियों से मिलीभगत एवं सांठगांठ कर फर्जी तरीके से फसल बीमा योजना की राशि को उठाया गया है। लूणी पुलिस की तरफ से धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की गई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026