Doordrishti News Logo

भाजपा धर्म को राजनीति में बदल कर जनता को गुमराह करती है-पूजा त्रिपाठी

आधी आबादी को लुभाने के लिये मोदी सरकार ने छोड़ा महिला आरक्षण का जुमला

जोधपुर,भाजपा धर्म को राजनीति में बदल कर जनता को गुमराह करती है-पूजा त्रिपाठी। आगामी चुनावों को लेकर हाल ही में बने विपक्षी पार्टियों के गठबंधन से जुड़े कुछ नेताओं के सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयानों के बाद गरमाई राजनीति को कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सनातन और धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही है। धर्म को राजनीति में बदल कर वो आमजन को गुमराह कर रही है। कांग्रेस की हाल ही में नियुक्त हुई राष्ट्रीय प्रवक्ता ने जोधपुर में पहली प्रेस कांफ्रेस में भाजपा सरकार पर महंगाई,बेरोजगारी और महिलाओं के आरक्षण के मुद्दें को लेकर गुमराह करने का आरोप लगाया। वे जोधपुर में मीडिया से बातचीत कर रही थी। उन्होंने महिलाओं के आरक्षण और देश प्रदेश में अत्याचारों को लेकर कहा कि जहां देश के कई प्रदेेशों में महिला अत्याचारों में अचानक बढोतरी हुई हुई है और इसको लेकर कई महिला अत्याचारों को लेकर राजस्थान में भाजपा की ओर से लगाए जा रहे आरोपों का खंडन करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुकदमा दर्ज करने की अनिवार्यता करने से मामले में इजाफा हुआ है और सरकार ने हकीकत में पीडि़ताओं को न्याय दिलाने में भी कोई कोताही नहीं बरती है। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रिपिट होगी और जनता भाजपा के धर्म और राजनीति के मुद्दे से परेशान होकर कांग्रेस का समर्थन देगी।

यह भी पढ़ें – रुपयों के लेनदेन विवाद में नमकीन कारोबारी का अपहरण

सभी पार्टियों ने एकता का संदेश दिया
इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि सभी पार्टियो ने एकता का संदेश दिया है और कांग्रेस और अन्य पार्टियों को टिकटों के वितरण में भी संतुलन बनाया जायेगा जिससे आगामी लोकसभा चुनाव जीत कर आम जनता को राहत देने के प्रयास किए जाएंगे।

महिला आरक्षण
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा त्रिपाठी ने महिला आरक्षण को लेकर भाजपा की ओर से हाल में शुरू किए गए कार्यक्रम को सिर्फ शगूफा बताया और कहा कि अगर हकीकत में भाजपा इस मुद्दे को लेकर गंभीर होती तो यह बिल पास हो जाता। उन्होंने महिलाओं की सरकार और सत्ता में भागीदारी को लेकर कहा कि मोदी सरकार सिर्फ इस मामले में जुमलेबाजी कर रही है। जबकि कांग्रेस ने पंचायत चुनावों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई तो उससे भ्रष्ट्राचार कम हुआ और गांवों में विकास कार्यो को गति मिली। उन्होने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार महिला आरक्षण बिल, जनगणना बिल परिसीमन की आड़ में अटक जाएगा। और यह हर देशवासी को दिये विदेशो में फंसे काले धन को लाकर हर देशी वासी को 15 लाख रुपये की राशि देने जैसा हश्र होगा।

यह भी पढ़ें – निर्माणाधीन भवन पर प्लास्टर करते श्रमिक को लगा करंट,मौत

मोदी सरकार महिला आरक्षण बिल को लागू कर सकती है
उन्होने कहा कि कांग्रेस की तो मांग है कि सत्ता और सरकार में भागीदारी के लिये महिला आरक्षण बिल को 2024 से ही लागू करे और समर्थन कांग्रेस कर रही है लेकिन जुमलेबाजी करने वाली भाजपा सरकार इस मुद्दे को उछाल कर सिर्फ मंहगाई की मार से त्रस्त महिलाओं को गुमराह कर वोट हासिल करने की कोशिस में जुटी हुई है जबकि मोदी सरकार के पास वर्तमान समय में पूर्ण बहुमत है और सरकार चाहे तो संवधिान में संशोधन करके महिला आरक्षण को लागू कर सकती है। त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का महिला आरक्षण का मुद्दा सिर्फ चुनावी जुमला मात्र है और जब बिल टेबल आया तब बात कुछ और थी और इसके बाद जब समर्थन मिलने लगा तो उन्होंने इसे जनगणना और परिसीमन बिल बीच में लाकर अटकाने का काम किया है। जबकि देश की महिलाएं करीब 27 साल से महिला आरक्षण के बिल का इंतजार कर रही है।

महंगाई से महिलाओं की स्थिति बिगड़ रहीं
उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के चलते महिलाओं की स्थिति काफी गंभीर होती जा रही है और घरों को चलाने वाली महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। इससे बच्चों और महिलाओं की शिक्षा,चिकित्सा और अन्य क्षेत्र में भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

लेडी डॉन सुमता बिश्नोई पुलिस रिमांड पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं

August 10, 2026

शराब के नशे में मामूली बोलचाल पर युवक की हत्या

August 9, 2026

दान में मिले 10 कैडवर पर 50 से अधिक सर्जनों ने सीखी जटिल पेल्विएसीटैबुलर सर्जरी

August 9, 2026

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026