Doordrishti News Logo

कई लापता महिलाओं के परिजन का डीएनए करवाया

  • सीवरेज होदी में मिले महिला के शव का मामला
  • जल्द मिलेगी रिपोर्ट
  • डीएनए मेचिंग के बाद पुलिस पहुंच सकती है हत्यारों तक
  • पहचान का अथक प्रयास

जोधपुर,शहर के विवेक विहार थाना क्षेत्र में सीवर लाइन की सूखी होदी में गत मंगलवार को मिले महिला के शव की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। मगर कई लापता महिलाओं के परिजन थाने में आए और उनका पुलिस ने डीएनए परीक्षण करवाया है।अब डीएनए परीक्षण से मृतका की पहचान हो जाती है तो हत्यारों तक पुलिस जल्द ही पहुंच बना लेगी। ऐसी संभावना बनी है। फिलहाल उसकी पहचान महत्वपूर्ण बनी है। पहचान के साथ ही सुराग जुटाना पुलिस के लिए मुश्किल नहीं होगा।

ये भी पढ़ें-शिकारगढ़ में आधी रात में एटीएम लूट: बोलेरो पर आए आधा दर्जन बदमाश एटीएम उखाड़ ले गए

डीसीपी पश्चिम गौरव यादव ने बताया कि मृतका की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। कुछेक परिवार के लोगों के डीएनए परीक्षण करवाएं गए हैं। जिस बारे में जल्द रिपोर्ट मिलने पर मामले की तह तक जाया जा सकता है। फिलहाल पहचान होना बड़ी बात होगी। इसके बाद ही आगे बढ़ा जा सकता है।

सनद रहे कि हत्या कहीं और कर शव को वहां सूने स्थान डी सेक्टर विवेेक विहार में सीवर की सूखी होदी में डाला गया था। महिला के संबंध में प्रदेश भर के थानों में गुमशुदा महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास कर पता लगाया जा रहा है। हालांकि कुछ लोग थाने पर आए थे मगर पहचान लायक सुराग हाथ अब तक नहीं लगा। गत मंगलवार की सुबह विवेक विहार योजना के सेक्टर डी में सीवर लाइन की सूखी होदी में एक महिला का शव मिला था।

बच्चे की बॉडी को लेकर भी पुलिस कर रही जांच

पुलिस महिला के शव को लेकर हालांकि स्पष्ट है कि उसका बच्चे की शव से कोई कनेक्शन नहीं है। मगर फिर भी पुलिस इसमें भी संभावना तलाशने की कोशिश कर रही है। यह भी ज्ञात हो कि कुछ दिनों पर पहले विवेक विहार में ही के सेक्टर में एक बच्चे का शव नग्न हालत में कटा हुआ मिला था। उसकी भी पहचान नहीं हो पाई है। बच्चे का ऊपरी धड़ वाला हिस्सा गायब था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: