Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की देवनगर पुलिस ने तीन दिन पहले शातिर लुटेेरे को गिरफ्तार कर चार लूट की वारदातों को खोला था। आरोपी बहन की शादी के लिए रूपए एकत्र करने के लिए लूट की वारदातों को अंजाम देता और जेवर एक सुनार को बेचे। इस पर पुलिस ने अब सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चांदी के दो फूल जब्त किए गए है। घटना में एक और लूट का केस चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दर्ज हुआ है।

देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि तीन दिन पहले शातिर लुटेरे सोयब को गिरफ्तार किया गया था। उसने शहर के अलग-अलग स्थानों से लूट की चार वारदातें करना बताया था। उसने चांदी के दो फूल एक सुनार को बेचना बताया। इस पर पुलिस ने अब चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड सेक्टर 11 निवासी चंद्रप्रकाश सोनी उर्फ चिंकू पुत्र हरीशचंद सोनी को गिरफ्तार कर चांदी के फूल बरामद किए है।

इधर लूट की वारदातों का खुलासा होने पर चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में भी 17 सेक्टर की रहने वाली प्रियंका सिंघवी पत्नी श्रेयांस सिंघवी की तरफ चेन लूट की रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि वह 13 जुलाई की रात को चांद विलास के निकट से निकल रही थी। तब एक बाइक सवार युवक ने उसके गले पर झपटा मार कर चेन लूट ली थी। अंधेरा होने पर वह लुटेरे को पहचान नहीं पाई और गाड़ी नंबर नहीं देख सकी। पुलिस अब इसमें पड़ताल कर रही है। आरोपी को चौहाबो पुलिस गिरफ्तार कर अब ला सकती है।

ये भी पढ़े – सात महीने से फ़रार हिस्ट्रीशीटर गुजरात से गिरफ्तार

Click image to see offers
Click image to see offers👆

 

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026