Doordrishti News Logo

महिला कांस्टेबल के क्वार्टर से सोने का रखड़ी सेट चोरी

जोधपुर, शहर के पुलिस लाइन में भी चोरियां होने लगी हैं। महिला कांस्टेबल के सरकारी आवास से अज्ञात चोर सोने का रखड़ीसेट चुराकर ले गया। अब महिला कांस्टेबल की तरफ से रातानाडा थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई है। पुलिस इसमें तफ्तीश में जुटी है। घटना दीपावली के आस पास हुई थी।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि खेड़ापा बावड़ी हाल पुलिस लाइन सरकारी आवास में रहने वाली महिला कांस्टेल सुमता पत्नी छोटाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह दीपावली पर अपने गांव गई थी। पावटा बस स्टेण्ड पर उसे छोड़ऩे सहेली महिला कांस्टेबल साथ चली थी। बस में बैठने के समय याद आया कि वह अपना रखड़ीसेट पलंग पर भूल गई है। तब फोन कर सहेली महिला कांस्टेबल को वहां आवास पर पता करने कहा। मगर रखड़ी सेट नहीं मिला। रातानाडा पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में अब महिला कांस्टेबल की तरफ से चोरी का मामला दर्ज करवाया गया है। जिसमें सरकारी आवास के ताले टूटना बताया। फिलहाल पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026