Doordrishti News Logo

सांस्कृतिक सप्ताह के तहत विविध आयोजन

जोधपुर, राजकीय कन्या महाविद्यालय सूरसागर में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन सांस्कृतिक सप्ताह के रूप में किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ माला माथुर ने बताया कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ अलका बोहरा के निर्देशन में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतियोगिताओं का आयोजन संचालित किया जा रहा है। इसके तहत आज संविधान दिवस पर निबंध व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

सांस्कृतिक सप्ताह के तहत विविध आयोजन

महाविद्यालय में आज संविधान दिवस पर जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. माला माथुर ने इस अवसर पर छात्राओं को संविधान संबंधी जानकारी दी, छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डाॅ. अलका बोहरा ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्दर रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम विजेता सुमन, द्वितीय ममता और तृतीय दिव्या रही। निर्णायक के रूप में डाॅ माला माथुर, प्रो मोअज्जम अली और प्रो परवीन ने अहम भूमिका निभाई। छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए प्राचार्य ने आशीर्वचन दिए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026