Doordrishti News Logo

विडो महिला को प्रेमजाल में फांस कर ब्लैकमेलिंग

  • 15 लाख नगद ऐंठे
  • 30 तोला सोना गिरवी रख लोन लिया
  • आरोपी महिला के भाई का दोस्त
  • इंस्टाग्राम पर होती थी चैटिंग

जोधपुर(डीडीन्यूज),विडो महिला को प्रेमजाल में फांस कर ब्लैकमेलिंग।जिले में एक विडो महिला का यौन शोषण किए जाने का प्रकरण पुलिस में दर्ज हुआ है। आरोपी विडो महिला के भाई का दोस्त है और वह उससे इंस्टग्राम के जरिए जुड़ गई। आरोपी ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और उसका सोना चांदी लूटने के साथ 15 लाख रुपए भी ले लिए।

इसे भी पढ़िए – जेल बैरक की दीवार में गाड़ कर रखा बिना बैटरी का मोबाइल मिला

उसकी लगातार ब्लैकमेलिंग बढ़ती गई तब वह महिला पुलिस की शरण में पहुंची। पुलिस ने आरोपी को नामजद कर जांच आरंभ की है। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि महिला विडो है और उसके भाई का एक दोस्त संपर्क में आया था। वह उसे जानती पहचानती है। बाद में इंस्टाग्राम पर आरोपी से पहचान और बढ़ गई। जिसके बाद आरोपी ने उसे अपने प्रेम में फंसा कर पहली बार ढाई साल पहले दुष्कर्म किया था। अब लगातार ढाई साल से उसका यौन शोषण करता रहा।

आरोपी उसे ब्लैकमेल करते हुए उससे 15 लाख रुपए ऐंठ लिए। आरोपी ने महिला के 30-35 तोला सोने के जेवरात को हड़पने के साथ उसे गिरवी रखा और लोन ले लिया। पीडि़ता ने अब तंग और परेशान होकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वह उसे अब भी ब्लैकमेल कर रहा था। हाल में वह उसे एक गेस्ट हाउस पर लेकर गया जहां धमकी दी गई।

Subscribe by pressing the bell icon and every news will reach you immediately

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026